छत्तीसगढ़

बालोद पुलिस का एक्शन: आस्था पर चोट करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, तीन चोरी के प्रकरणों का पर्दाफाश..

बालोद प्रकरण 01:– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि घटना दिनांक 04.02.2026 के रात्रि 20.00 बजे से 05.02.2026 के प्रातः 07.00 बजे के मध्य अज्ञात आरोपी द्वारा ग्राम तमोरा स्थित राधाकृष्ण मंदिर के दरवाजा मे लगे ताला को गैती से तोडकर अंदर प्रवेश कर मंदिर मे रखे दान पेटी को निकाल कर सडक के दुसरे ओर ले जाकर दानपेटी को खोलकर दान पेटी मे रखे चिल्हर एवं नोट करीबन 5000/रुपये को चोरी कर ले जाने के संबंध में प्रार्थी दीनानाथ यादव निवासी ग्राम तमोरा की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।

प्रकरण 02:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि घटना दिनांक 04.02.2026 के रात्रि 21.00 बजे से 05.02.2026 के प्रातः 08.00 बजे के मध्य अज्ञात आरोपी द्वारा ग्राम तमोरा स्थित श्रीराम मंदिर के दीवाल फांदकर अंदर प्रवेश कर मंदिर मे रखे दानपेटी के ताला को पलास से तोडकर दानपेटी मे रखे चिल्हर एवं नोट करीबन 7000/रुपये को चोरी कर ले जाने के संबंध में प्रार्थी दीनानाथ यादव निवासी ग्राम तमोरा की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।

प्रकरण 03:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि घटना दिनांक 05.02.2026 के शाम 06.00 बजे से 06.02.2026 के प्रातः 05.00 बजे के मध्य अज्ञात आरोपी द्वारा ग्राम परसोदा स्थित शनि मंदिर के चैनल गेट मे लगे ताला तोडकर अंदर प्रवेश कर मंदिर मे रखे दानपेटी को निकाल कर पास के अन्नपुर्णा मंदिर के पीछे ले जाकर दानपेटी के लॉक को तोडकर दानपेटी मे रखे नगदी रकम चिल्हर एवं नोट करीबन 3000/रुपये को चोरी कर ले जाने की प्रार्थी मन्नु लाल ठाकुर निवासी ग्राम परसोदा की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।

आरोपी महेष यादव पिता राधे लाल उम्र 33 साल ग्राम निपानी थाना व जिला बालोद के खिलाफ अन्य पंजीबध्द मामले

01. थाना बालोद के अपराध क्रमांक 551/2017 धारा 457, 380 भादवि

02. थाना बालोद के अपराध क्रमांक 100/2019 धारा 379 भादवि

03. थाना बालोद के अपराध क्रमांक 29/2023 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट

04. थाना बालोद के अपराध क्रमांक 281/2023 धारा 457,380 भादवि

05. थाना बालोद के अपराध क्रमांक 382/2024 धारा 331(4),305ए बीएनएस

06. थाना बालोद के अपराध क्रमांक 383/2024 धारा 331(4),305ए बीएनएस

07. थाना बालोद के अपराध क्रमांक 387/2024 धारा 331(4),305 बीएनएस

08. थाना गुरूर के अपराध क्रमांक 134/2024 धारा 331(4),305 बीएनएस

09. थाना गुरूर के अपराध क्रमांक 125/2024 धारा 331(4),305 बीएनएस

10. थाना गुरूर के अपराध क्रमांक 351/2021 धारा 457, 380 भादिव

11. थाना गुरूर का अपराध क्रमांक 311/2024 धारा 457, 380 भादवि

15. थाना गुरूर के अपराध क्रमांक 439/2015 धारा 452,294,506 भादवि

उक्त अज्ञात चोरी के प्रकरण को सुलझाने व आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा एवं टीम सायबर सेल प्रभारी सउनि धरम भुआर्य की टीम की सराहनीय भूमिका रही है।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!