बालोद: प्रदेश में 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। धान खरीदी अभियान के अंतर्गत अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए राज्य और जिला स्तर पर जांच दल का गठन किया गया है। जांच दलों द्वारा अभियान चलाकर अवैध धान के परिवहन पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बालोद जिले में जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय उड़न दस्ता दल द्वारा सघन जाँच की कार्रवाई के दौरान अब तक कुल 684 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। जांच दल में शामिल जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसीराम ठाकुर ने बताया कि जिला एवं तहसील स्तरीय उड़न दस्ता दल द्वारा संघन जांच कर मंडी अधिनियम अंतर्गत अब तक कुल 26 प्रकरण बनाकर 684.80 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। उन्होंने बताया कि आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड में वाहन से कुल 750 कट्टा धान, वजन 300 क्विंटल जब्ती की कार्रवाई की गई है। जिला खाद्य अधिकारी ने पंजीकृत किसानों से अपील की है कि वे अपने पंजीकृत रकबे पर किसी कोचिया, व्यापारी का धान विक्रय न कर अपने द्वारा उत्पादित धान का समर्थन मूल्य पर नियमानुसार विक्रय करें।
Related Articles
छटठी कार्यक्रम में लात घूसा हाथ मुक्का से ताबड़तोड़ प्राण घातक मारपीट कर सीसीरोड़ मे घसीट कर हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार…
छत्तीसगढ़ में स्कूल एडमिशन के बदले नियम: अब कक्षा पहली में प्रवेश के लिए 6 वर्ष की न्यूनतम आयु अनिवार्य, देखें पूरी गाइड…
बेलतरा ग्रामीण बैंक एवं एटीएम में सेंध लगाकर चोरी करने वाले 5 आरोपियों पर रतनपुर पुलिस बड़ी कार्यवाही…
FOREX ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर 74 लाख रुपये ठगी करने वाले 2 अंतर्राज्यीय आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार..
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : आज से बारिश की गतिविधियां होंगी कमजोर, अब गर्मी और उमस करेगी परेशान, IMD का नया पूर्वानुमान..
मस्तूरी के गिधपुरी स्कूल में ‘अंगना म शिक्षा 5.0’ का भव्य आयोजन, माताओं ने सीखीं बच्चों को पढ़ाने की अनूठी तकनीक
कोरबा का चर्चित ‘राज ज्वेलर्स’ लूट कांड सुलझा: हत्या और दुष्कर्म के आरोपी निकले लुटेरे, 2 गिरफ्तार, 1 अब भी फरार












