बिलासपुर पुलिस महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है |इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 02.07.2024 को थाना कोटा में अलग-अलग प्रकरण में छेड़छाड़ एवं बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज होने पर महिला संबंधी गंभीर अपराध होने से तत्काल कार्यवाही करते हुए छेड़खानी के आरोपी नरेंद्र बिरको एवं बलात्कार के आरोपी समीर खुंटे का पुलिस टीम बनाकर 24 घंटे के अंदर पकड़ा गया छेड़खानी के आरोपी नरेंद्र बिरको पिता जीवन बिरको उम्र 22 साल साकिन बांकीघाट थाना कोटा जिला बिलासपुर तथा बलात्कार के आरोपी समीर खुंटे पिता हेम प्रसाद खूंटे उम्र 21 साल साकिन भौवाकापा थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।




















