अंबिकापुर : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुरखुर्द, अंबिकापुर द्वारा 12 जनवरी 2026, दिन सोमवार को प्रातः 11:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त प्लेसमेंट कैंप में निजी नियोजक Shram In Talent Pvt. Ltd. के संचालक श्री विभान्शु लोधी उपस्थित रहेंगे। प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से फील्ड टेक्निशियन के कुल 250 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आई.टी.आई., डिप्लोमा, बी.टेक एवं बी.ई. उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹15,000 से ₹25,000 प्रतिमाह तक संभावित वेतन देय होगा। यह नियुक्तियां सरगुजा संभाग, छत्तीसगढ़ के लिए की जाएंगी। प्लेसमेंट कैंप पूर्णतः निःशुल्क है। नियुक्ति की समस्त शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे तथा जिला रोजगार कार्यालय की भूमिका इस प्रक्रिया में केवल सुविधा प्रदाता की होगी। जिले के इच्छुक एवं पात्र आवेदक/आवेदिकाएं अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र तथा पासपोर्ट साइज फोटो लेकर 12 जनवरी 2026, दिन सोमवार को प्रातः 11:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुरखुर्द, अंबिकापुर में उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
Related Articles
छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों का डिजिटल ‘एक्स-रे’ राजस्व विभाग का फरमान, लापरवाही पर होगी सीधी अनुशासनात्मक कार्रवाई..
रायपुर में लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा: किसी और से बात करने के शक में B.Ed की छात्रा को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में अरेस्ट
रायपुर में बड़ी वारदात नाकाम: कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश रच रहे 3 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल व चाकू बरामद
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन








