अफगानिस्तान के काबुल से 13 साल का बच्चा प्लेन के व्हील में छिपकर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा। बाद में इधर-उधर घूमते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया वह ईरान जाना चाहता था, लेकिन गलती से भारत आने वाली फ्लाइट में चढ़ गया। अधिकारियों ने बताया कि बच्चा 4 मिनट तक व्हील एरिया में छिपा रहा। 10 हजार फीट से ऊपर ऑक्सीजन बहुत कम होती है। ऐसे में बच्चे की मौत हो सकती थी।




















