छत्तीसगढ़

पुरानी रंजिश को लेकर एक राय होकर हत्या करने की नियत से प्राण घातक हमला करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांजगीर चांपा : प्रार्थी नवीन देंवागन थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28/08/25 के रात्रि 9:30 बजे उसका भाई धीरज देवांगन अपने दुकान कचहरी चौक को बंद कर रहा था उसी समय सभी आरोपियों द्वारा एक राय होकर पुरानी रंजीश की बात को लेकर एवं जान से मारने की नियत से लोहे के लेग गार्ड, डंडा एवं चाकु नुमा हथियार से मारपीट किए मारपीट होता देख पास का दुकानदार बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट किए जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपियों के अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना जांजगीर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपीगण : 01. कमलेश देवांगन उम्र 33 साल साकिन हनुमान धारा, वार्ड क 01, थाना चाम्पा जिला जांजगीर।

02. अखिलेश देवांगन उर्फ राजू देवांगन उम्र 26 साल साकिन हनुमान धारा, वार्ड क 01 थाना चाम्पा

03. पंचराम पटेल उम्र 28 साल साकिन ग्राम परसखोल थाना बसना, जिला महासमुद हाल मुकाम हनुमान धारा, वार्ड क 01 थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!