धमतरी : ग्राम अमेठी मैदान के पास रात्रि में मोटर साइकिल सवार दो आरोपियों द्वारा प्रार्थी के आंख में मिर्ची पाउडर फेंक कर 5,13,000 रुपये की लूट की रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी में अप.क्र.44/23 धारा 394,201,34 भादवि. के अंतर्गत अपराध कायम कर कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी अंकित पंसारी एवं मंयक सोनी को तत्काल हिरासत में लिया गया। प्रार्थी द्वारा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट धमतरी के समक्ष आरोपियों की पहचान की गई।
पुलिस द्वारा लूट में प्रयुक्त मोटर साइकिल जप्त की गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।




















