गुरुग्राम में आज सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। NH 48 के एग्जिट नंबर 9 पर तेज रफ्तार थार अचानक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस ने कहा कि थार में 6 युवक सवार थे। वह किसी काम से गुरुग्राम आए थे। जैसे ही उनकी गाड़ी राजीव चौक की तरफ जाने के लिए हाईवे के एग्जिट 9 से उतरी, ड्राइवर ने थार का कंट्रोल खो दिया और गाड़ी सीधे डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक गंभीर रूप से जख्मी है, जिसका इलाज जारी है।




















