छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा : ट्रैक्टर ट्राली चोरी करने वाले 4 मुख्य आरोपी सहित 1 विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ने में मिली सफलता..

जांजगीर-चांपा : दिनांक 09.05.2025 कि रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राम किरीत थाना नवागढ़ से ट्रेक्टर ट्राली को चोरी कर ले गया प्रार्थी

राधेश्याम चंद्रा निवासी किरीत की सूचना रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्र. 337/25 धारा 303(1) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में आरोपी की पातासाजी की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर श्री विजय कुमार पैकरा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक अशोक वैष्णव द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए ट्रैक्टर ट्राली का पता तलाश किया जा रहा था जो गरियाबंद से सूचना मिला कि कुछ व्यक्ति द्वारा ट्रैक्टर ट्राली को बेचने की फिराक में घूम रहे हैं की सूचना पर तत्काल थाना से टीम रवाना कर आरोपियों को पकड़ा जिसको पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया आरोपियों के द्वारा अपने कथन में ट्रैक्टर की ट्राली को ग्राम किरीत से चोरी करना स्वीकार किए जाने से ट्रैक्टर ट्राली कीमती 95000/रुपए और घटना में प्रयुक्त महिंद्रा ट्रैक्टर का इंजन कीमती 2 लख रुपए, होंडा शाइन मोटर साइकिल कीमत 60000/रुपए जुमला कीमती 355000/रूपये को जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया तथा विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी : (1)मनोज कुमार पिता संतोष उम्र 26 वर्ष निवासी खोखरा

(2)सावन कुमार सूर्यवंशी पिता रामनाथ सूर्यवंशी उम्र 24 वर्ष निवासी खोखरा

(3) सचिन कुमार सूर्यवंशी पिता रामनाथ सूर्यवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी खोखरा

(4) महेंद्र सूर्यवंशी पिता रामनाथ सूर्यवंशी उम्र 21 निवासी खोखरा थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!