छत्तीसगढ़

जगदलपुर के रोजगार मेले में 92 पदों पर होगी भर्ती, इस दिन होगा आयोजन..

जगदलपुर : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, अडावाल, जगदलपुर द्वारा मंगलवार 23 सितंबर को एक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में निजी (प्राइवेट) क्षेत्र की कुल 92 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होने वाले इस कैंप में शामिल हो सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार विभाग के पोर्टल

https://erojgar.cg.gov.in/LandingSite/RojgarMelaList.aspx

पर नियोजक तथा वेतन, योग्यता, आयु स्थल आदि की विस्तृत जानकारी देख सकते हैं। नौकरी के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन के पश्चात् अभ्यर्थी को रोजगार मेला स्थल पहुंचना होगा, ताकि नियोजक द्वारा अभ्यर्थी का साक्षात्कार लिया जा सके।जिन उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने में समस्या आ रही है, वे 23 सितंबर से पहले कार्य दिवसों में कार्यालय-जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र अडावाल जगदलपुर में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपनी ऑनलाइन पंजीकरण पर्ची सभी शैक्षणिक दस्तावेजों की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना होगा। यह आयोजन पूरी तरह से निशुल्क है।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!