रायपुर में आज मौसम रहेगा बेहतर, चक्रवाती घेरा हटते ही तेज हो गई गर्मी,तीन दिन बाद और बढ़ेगी गर्मी…
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल 🔔 आइकन को दबाये

रायपुर। Raipur Weather Updates: राजधानी रायपुर में होली के मौके पर गर्मी तो है पर उतनी नहीं है जितने में लोगों का झुलसने का डर है। यूं कहें कि शहर में चक्रवाती घेरा हटते ही गर्मी तेज हो गई है। तेज धूप शुरू हो गई है। कुछ दिन तक अभी ऐसी ही स्थिति रहेगी इसके बाद गर्मी बढ़ जाएगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि लगातार गर्मी बढ़ने के साथ-साथ अप्रैल में सूरज की किरणें तीखी हो जाएंगी और लोगों को दिक्कतें भी होगी।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक एक हवा की अनियमित गति 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक तेलंगाना से छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण ओड़िशा तक स्थित है। इस कारण प्रदेश में मार्च को मौसम शुष्क रहने तथा आकाश मुख्यत: साफ रहने की संभावना है।
प्रदेश में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। चरम दक्षिण में कुछ स्थानों पर हल्के बादल रह सकते हैं जिसके कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि संभावित है। इससे अधिकतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजधानी समेत प्रदेशभर में होली के मौके पर मौसम का मिजाज बेहतर रहेगा। न ही अत्यधिक गर्मी पड़ेगी और न ही आंधी-तूफान या बारिश ही होगी।
पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमानों में प्रदेश के बिलासपुर और दुर्ग संभागों में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी दर्ज हुई और शेष संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए हैं। वे प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर व दुर्ग संभागों में सामान्य से अधिक रहे। न्यूनतम तापमानों में प्रदेश के दुर्ग संभाग में बढ़ोत्तरी और शेष संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं दिखा है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल 🔔 आइकन को दबाये