छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : नौतपा के बाद गर्मी ने दिखाया तल्ख तेवर, मुंगेली का तापमान 46 डिग्री पार मौसम विभाग ने दी चेतावनी रायपुर, बिलासपुर…

रायपुर । नौतपा के बाद गर्मी का तेवर तल्ख हो गया है। अब जेठ माह में गर्मी का नया रिकार्ड बनने लगा है। जेठ की गर्मी और ज्यादा तपाने लगी है। मौसम का मिजाज बदलने से एक बार फिर से गर्म हवाओं के थपेड़ों के साथ ही पारा भी अप्रैल माह के उच्चतम स्तर पर जा चुका है। शुक्रवार को प्रदेश में एआरजी मुंगेली 46.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सर्वाधिक गर्म रहा।

मुंगेली का यह उच्चतम तापमान इससे पहले अप्रैल में पहुंचा था। इसी प्रकार राजधानी रायपुर का भी अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में लू चलने के भी आसार हंै। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम के मिजाज में बदलाव के आसार नहीं हैं।

दो दिनों बाद हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी दो दिनों तक तो राहत के आसार नहीं है। इसके बाद मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ छींटे व बारिश के आसार बने हुए हैं। शनिवार शाम को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छा सकते हंै और देर रात हल्की बारिश के भी आसार हंै।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घार पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से नागालैंड तक 0.9 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से ही शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में लू चलने के आसार हैं। साथ ही अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

Bilaspur Weather : बिलासपुर में आज भी रहेगा गर्मी का प्रकोप,लू चलने की चेतावनी, रात में भी नहीं मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर । न्यायधानी इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सूर्य का ताप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रात भी राहत नहीं मिल रहा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री से सेल्सियस से अधिक है। तेज गर्म हवाओं ने परेशान कर रखा है। शनिवार सुबह से गर्म हवाएं चल रही है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी प्रचंड गर्मी पड़ेगी। लू जैसी स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से नागालैण्ड तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। चार जून को अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है परंतु अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। प्रदेश में एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर चलने या ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति रहने की संभावना है। प्रदेश में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं मौसम विभाग ने ग्रीष्म लहर की चेतावनी दी है।

शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज भी तापमान ऐसे ही रहेगा।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर 43.6 28.6

पेंड्रारोड 42.2 26

अंबिकापुर 42.1 26.7

माना (रायपुर) 44.5 29.8

जगदलपुर 39.8 25.7

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!