छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : आज, छत्तीसगढ़ पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश संभव

मौसम अपडेट : आज, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है।पूर्वी भारत,पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्से।

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है

पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों के साथ हल्की बारिश संभव है।कएराला,आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक। उत्तर आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Bilaspur Weather update: बिलासपुर में बदला मौसम, सुबह से आसमान में बादल, गर्मी से मिली थोड़ी राहत मंगलवार को तापमान पहुंच गया था 43.6 डिग्री सेल्सियस

बिलासपुर। बुधवार सुबह से बिलासपुर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में बादल छाया हुआ है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिसके कारण वातावरण में ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम के इस बदले हुए मिजाज से लोगों को गर्मी व धूप से फौरी तौर पर थोड़ी राहत जरूर मिली है। आज हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है।

एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज धूप व गर्म हवाओं के बीच बिलासपुर में जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है।

लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डॉ एचपी चंद्रा के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से मणिपुर तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश से अंदरूनी तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। चार मई को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड भी चलने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट का दौर लगातार जारी रहने की संभावना है। बता दें कि विगत दो दिनों से प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

रायपुर बस्तर बुक सरगुजा संभाग के कुछ जगहों पर बारिश भी रिकॉर्ड किया गए हैं। फिलहाल आसमान में बादल आने से लोगों को धूप से बड़ी राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग लगातार यह कह रहा है कि भीषण गर्मी के बीच लोगों को ग्रीष्म लहर से सावधान रहने की जरूरत है। घर से निकलने से पहले मुंह में गमछा बांधकर निकलना चाहिए। छाता एवं चश्मा भी जरूरी है। इसके अलावा ठंडे पदार्थों का सेवन करना चाहिए खासकर हरी साग सब्जियां सलाद और दूध दही छाछ पीना फायदेमंद साबित होगा।

रायपुर में तीन डिग्री गिरा रात का तापमान, मुंगेली का तापमान 45 डिग्री के करीब

छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। साथ ही तापमान में हल्की गिरावट आएगी।

रायपुर । छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के साथ अब मौसम बदल गया है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ व बारिश के आसार है। साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है। सोमवार शाम को आई अंधड़ व बारिश के कारण मंगलवार को राजधानी रायपुर में रात के पारे में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। प्रदेश में सर्वाधिक गर्म मुंगेली रहा। वहां का अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोपहर की तपिश के बाद मंगलवार शाम को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ छींटे व हल्की बारिश हुई। आने वाले दो दिनों में भी प्रदेश में मौसम इसी तरह रहेगा। दोपहर तपेगा और शाम को हल्की वर्षा होगी। रायपुर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य है। इसी प्रकार, न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।

इन क्षेत्रों में हुई बारिश

लाभांडी में 2 सेमी और तिल्दा, रायपुर, धमधा में 1 सेमी वर्षा हुई। बुधवार को भी प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है।

गिरेगा अधिकतम तापमान

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई पर है। एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से मणिपुर तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला है। बुधवार चार मई को इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। साथ ही प्रदेश के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आएगी।

तापमान के आंकड़े

रायपुर 42.2 24.2

बिलासपुर 43.6 26.6

जगदलपुर 38.2 25.8

राजनांदगांव 41.8 27.4

अंबिकापुर 41.1 24.4

पेन्ड्रा 41.3 24.8

(अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!