छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : सूरज की तपिश से पारा 40 डिग्री के पार, इस बार टूटेगा गर्मी का रिकार्ड, 6 अप्रैल से बदलेगा मौसम, जानें IMD का ताजा अपडेट

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : इस बार गर्मी का प्रकोप पिछले साल की तुलना में ज्‍यादा रहने के आसार हैं। मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान तेजी से बढ़ा है। वहीं राजधानी रायपुर की बात करें तो 38-39 डिग्री पर रहने वाला पारा अप्रैल के दूसरे दिन ही 40 डिग्री को पार कर गया है। शहर में पिछले 10 साल में तापमान 44.2 डिग्री तक पहुंचा है, जो इस के पहले पखवाड़े में ही पूरा होने की उम्‍मीद है। इस बार मध्‍य भारत में तेज गर्मी पड़ने के आसार हैं। हालांकि मौसम के जानकारों का अनुमान है कि 6 अप्रैल से प्रदेश का मौसम फिर बदलेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को आसमान साफ रहेगा और इसके साथ ही तापमान में वृद्धि होने की संभावना भी जताई गई है। मंगलवार को दिनभर तेज धूप रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। प्रदेश भर में डोंगरगढ़ सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।तापमान में वृद्धि से नमी 46-20 प्रतिशत तक ही रह गई है।

दक्षिण तमिलनाडु से पूर्वी विदर्भ तक द्रोणिका

दक्षिण तमिलनाडु से आंतरिक कर्नाटक, मराठवाड़ा होते हुए पूर्वी विदर्भ तक एक द्रोणिका है, जो समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हवा का प्रभाव बढ़ने के कारण प्रदेश में तीन अप्रैल को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है। 6 अप्रैल से वर्षा का दौर प्रारंभ होने की संभावला है।

बिलासपुर मौसम अपडेट : बिलासपुर में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी का क्रम शुरू, 

बिलासपुर। पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई आंधी-वज्रपात और वर्षा के बाद अप्रैल का पहला सप्ताह खुशनुमा बना हुआ है। अब मौसम सामान्य होने के बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी का क्रम भी शुरू हो चुका है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान की मानें तो अप्रैल के प्रथम सप्ताह में अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। छह अप्रैल के बाद हवा में नमी की मात्रा बढ़ सकती है। उसके बाद फिर मौसम शुष्क हो जाएगा। फिलहाल गर्मी का असर धीरे-धीरे तेज हो रहा है। बता दें कि मंगलवार को सूर्यदेव ने अपनी आंखें लाल की। नतीजा दिन में गर्मी का अहसास हुआ।

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक पश्चिमी हवा के प्रभाव बढ़ने के कारण प्रदेश में तीन अप्रैल को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है । छह अप्रैल से वर्षा का दौर प्रारंभ होने की संभावना है।

 

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!