छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : बिलासपुर समेत 8 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि का भी अनुमान..

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार को बिलासपुर व सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं, जबकि एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने और ओलावृष्टि की भी संभावना है।

पिछले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ क्षेत्र में दर्ज़ की गई औसत वर्षा (दिनांक 18.03.2024 ,0830 IST तक)

मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। वर्षा का दौर प्रदेश में फिर से प्रारंभ हो चुका है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार को बिलासपुर व सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं, जबकि एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने और ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसी बीच रायपुर में मौसम आंशिक मेघमय रहने के आसार हैं और गरज-चमक के साथ कुछ क्षेत्रों में वर्षा हो सकती है।

अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसकी वजह से अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं हैं। रविवार को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। साथ ही कई क्षेत्रों में अंधड़ भी चली। रायगढ़ में दो सेमी, पुसौर और सहसपुर लोहारा में एक-एक सेमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में जबकि न्यूनतम तापमान दुर्ग में 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह बन रहा सिस्टम

एक द्रोणिका पश्चिमी विदर्भ से उत्तर केरल तक मराठवाड़ा और अंदरूनी कर्नाटक होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक पश्चिमी विक्षोभ 18 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। वहीं, प्रदेश में प्रचूर मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी का आगमन लगातार जारी है। इसकी वजह से कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। साथ ही एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

पांच डिग्री तक गिरा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार अधिकतम तापमान औसत से सिर्फ राजनांदगांव में ही तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है, जबकि अन्य जगहों पर यह सामान्य से कम है। जगदलपुर में यह पांच डिग्री, बिलासपुर में चार डिग्री, दुर्ग, पेंड्रा, अंबिकापुर व रायपुर में यह एक डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है।

न्यूनतम तापमान कहीं ज्यादा कहीं कम

इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी औसत से कहीं कम और कहीं ज्यादा चल रहा है। आंकड़ों के अनुसार राजनांदगांव व जगदलपुर में यह तीन डिग्री, अंबिकापुर व बिलासपुर में एक डिग्री ज्यादा है, जबकि दुर्ग में पांच डिग्री और पेंड्रा रोड में दो डिग्री सेल्सियस कम है।

बिलासपुर मौसम अपडेट छत्तीसगढ़ बिलासपुर में अगले तीन दिनों तक दिख सकता है बादल बारिश का असर

बिलासपुर में आज आरेंज अलर्ट

बिलासपुर। शहर समेत संभाग में मौसम एक बार फिर बदल चुका है। शनिवार की रात जहां तेज अंधड़ चलने और बादल छाने के साथ ही रिमझिम वर्षा हुई थी, वहीं रविवार को इसका असर देखा गया। बादल तो आंशिक रूप से ही छाए, लेकिन तापमान अपेक्षाकृत कम था। अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम था। इससे लगातार बढ़ रही गर्मी पर भी रोक लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों के अनुसार, अगले तीन दिनों तक इसी तरह के हालात रह सकते हैं और वर्षा भी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ क्षेत्र में दिनांक 18.03.2024 को दर्ज़ किया गया न्यूनतम तापमान

मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक द्रोणिका उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल से तटीय आंध्र प्रदेश तक गंगेटिक पश्चिम बंगाल और ओडिशा होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। दूसरी द्रोणिका मराठवाड़ा से कोमरान क्षेत्र तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में अभी लगातार एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना बनी रहेगी। इधर शनिवार की रात तेज अंधड़ चलने के साथ ही रिमझिम वर्षा हुई थी। जबकि रविवार को आंशिक रूप से बादल नजर आए। सूरजदेव के दर्शन तो हुए, लेकिन तापमान अधिक नहीं बढ़ पाया।

बिलासपुर में आज आरेंज अलर्ट

मौसम में बदलाव के बीच मौसम वेधशाला की ओर से चेतावनी भी जारी की गई है। इसके मुताबिक 18 मार्च को बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में तेज आंधी के साथ वर्षा हो सकती है। इसी दिन बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम और पेंड्रा जिले को आरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इसका मतलब सतर्क रहने की आवश्यकता है। तेज अंधड़ के साथ अच्छी वर्षा भी संभावित है।

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. दरअसल द्रोणिका के असर से बदले मौसम का प्रभाव पिछले दो दिन से नजर आ रहा है. बीती रात रायगढ़ इलाके में ओले पड़े तो आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. रविवार को दिनभर छाए बादलों की वजह से 40 डिग्री के पार हो चुका तापमान लुढ़ककर 36-37 तक पहुंच गया. राज्य के मौसम को पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका प्रभावित कर रहे हैं. इसका असर शनिवार से नजर आ रहा है. दिनभर छाए बादलों के बाद शाम होते ही कई इलाकों में बारिश हुई. रायगढ़ में तो वर्षा के साथ ओले भी पड़े, इसके अलावा कबीरधाम के साथ कई शहरों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई.

रविवार को दोपहर पेंड्रा इलाके में बारिश हुई, वहीं रायपुर समेत राज्य के अधिकांश इलाकों का अधिकतम तापमान सामान्य अथवा उससे कम हो गया. जगदलपुर के तापमान में सामान्य से पांच तथा बिलासपुर में चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग की माने तो मौसम में बदलाव की स्थिति अभी भी बनी रहेगी.

सोमवार और मंगलवार को वर्षा के साथ अंधड़ और ओलावृष्टि का प्रभाव बिलासपुर और सरगुजा संभाग में अधिक रहने के आसार हैं. इसके बाद मौसम में पुनः बदलाव होने की संभावना है, जिससे तापमान बढ़ने और गर्मी का असर अधिक होने के आसार हैं.

राजधानी रायपुर के तापमान में पिछले दो दिन में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. धूप का प्रभाव कम होने की वजह से रात में लोगों ने राहत महसूस की. शहर में रविवार दोपहर 2 बजे का तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका पश्चिमी विदर्भ से उत्तर केरल तक मराठवाड़ा और अंदरूनी कर्नाटक तक विस्तारित है.

वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सोमवार को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है. अभी राज्य में प्रचुर मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिसके प्रभाव से अगले दो दिन तक बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि कीसंभावना बनी हुई है.

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!