छत्तीसगढ़

रायपुर : चाकू से वार कर हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर – दिनांक 04-05.09.2022 की दरम्यानी रात्रि थाना माना क्षेत्रांतर्गत माना बस्ती स्थित आर.एस. रेस्टाॅरेंट एवं ढ़ाबा में माना बस्ती निवासी विजेन्द्र मारकण्डे उर्फ लल्ला एवं संजय बंजारे नामक व्यक्ति गये थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उक्त दोनों व्यक्तियों का रेस्टाॅरेंट के एक कर्मचारी से विवाद एवं मारपीट हो गया था। इसी बात को लेकर दिनांक 05.09.2022 को प्रातः रेस्टाॅरंेट से जुड़े अज्ञात लड़के वाहनो में विजेन्द्र मारकण्डे उर्फ लल्ला निवासी माना बस्ती के घर जाकर उसे घर से बाहर लाकर विजेन्द्र मारकण्डे उर्फ लल्ला पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना माना में 234/22 भादवि. धारा 302, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए अब तक घटना में संलिप्त कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों के कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग चाकू, 02 नग मोबाईल फोन तथा 01 नग क्वीड कार क्र सी जी/04/एन पी/7179 जप्त किया गया है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी

01. नेतई मण्डल पिता नरेन्द्र मण्डल उम्र 25 साल निवासी 07 ब्लाॅक माना कैम्प, थाना माना रायपुर। 02. अगस्त विभार पिता बेनू विभार उम्र 18 साल निवासी गांधीनगर, कालीबाड़ी रायपुर। 03. अभिषेक सोनी पिता गोपाल सोनी उम्र 22 साल निवासी गांधीनगर, कालीबाड़ी, रायपुर। 04. संजय ताण्डी पिता स्व. गोवर्धन ताण्डी उम्र 29 साल निवासी गांधीनगर, कालीबाड़ी, रायपुर। 05. रोहित सागर उर्फ छोटू पिता कीर्तन सागर उम्र 27 साल निवासी गांधीनगर, कालीबाड़ी थाना कोतवाली रायपुर। 06. नानक तनेजा पिता स्व. गोपाल दास तनेजा उम्र 39 साल निवासी ब्रम्हदेव काॅलोनी, लाभाण्डी थाना तेलीबांधा रायपुर।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!