छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी का असर, मानसून-गुलाबी ठंड पर बड़ी अपडेट..

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में फिलहाल मानसून का असर जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) और बंगाल की खाड़ी (BoB) से आ रही नमी के कारण कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। IMD के अनुसार छत्तीसगढ़ (CG Weather) पर आज कई जिलों में बारिश (rain) हो सकती है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के मौसम को लेकर बड़ी अपडेट दी है। दरअसल 20 अक्टूबर के बाद छत्तीसगढ़ में ठंड (cold) की दस्तक देखी जाएगी। हालांकि 20 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो 15 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई। इसके साथ ही वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस वर्ष मानसून में प्रदेश भर में 60 फीसद से अधिक बारिश देखने को मिली है। 64 फीसद अधिकृत बारिश के कारण फिलहाल मौसम की स्थिति अच्छी है। मौसम साफ होते ही तापमान में गिरावट होगी। जिससे ठंड की दस्तक देखी जाएगी।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बंगाल की खाड़ी से काफी अधिक मात्रा में नमी छत्तीसगढ़ पहुंच रही है। जिसके कारण शुक्रवार और शनिवार को भी कई देश के कई हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। गुरुवार से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। हालांकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में किसी भी तरह के बदलाव से इनकार किया गया है। रामानुजनगर सहित बलरामपुर में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो शनिवार को मध्य प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। नम हवाओं के कारण मौसम में ठंड की दस्तक देखने को मिलेगी। वहीँ 20 के बाद गुलाबी ठंड के कारण तापमान में भी गिरावट देखी जाएगी। अक्टूबर के अंत तक प्रदेश में ठंड और कोहरे से वातावरण ठंडा हो जाएगा।

इससे पहले मानसून पर बड़ी अपडेट देते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि सामान्य तौर पर छत्तीसगढ़ में मानसून का आगमन 10 जून को होता है। 11 अक्टूबर तक विदाई हो जाती है जबकि इस वर्ष 10 साल में ऐसा देखने को मिल रहा है कि मानसून की वापसी 15 अक्टूबर तक के बाद भी नहीं हो पाई है। इससे पहले 2011 में 24 अक्टूबर तक मानसून छत्तीसगढ़ में बना हुआ था।

इस बार भी मानसून के लंबा खींचने की संभावना जताई जा रही है। रायपुर सहित कई जिलों में मध्यम स्तर की बारिश रिकॉर्ड की गई है। आगे भी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। मानसूनी रेखा उत्तरकाशी नजीबाबाद आगरा ग्वालियर रतलाम और भरूच से होकर नीचे की तरफ जा रही है। जिसके कारण 20 अक्टूबर तक प्रदेश में मानसून की स्थिति बनी रहेगी।

प्रदेश में अक्टूबर महीने में बारिश की बात करें तो 13 दिन में कम से कम 8 दिन में प्रदेश में बारिश देखने को मिली है। रायपुर में 25.2 मिलीमीटर सामान्य बारिश देखने को मिली है। इसके अलावा 13 अक्टूबर तक प्रदेश में 38.3 मिलीमीटर पानी गिरने से सामान्य से 52 फीसद अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। दुर्ग जिले में रुक-रुक कर बारिश कब हो जा रही है। इसके अलावा सरगुजा और छत्तीसगढ़ के बस्तर में भी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!