लैलूंगा :- नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ द्वारा लैलूंगा ब्लाक के ग्राम पंचायत गहनाझरियां में मकरसंक्रांति के उपलक्ष्य में सती युवा मण्डल द्वारा सूर्य नमस्कार, एवं योगा किया गया।
लैलूंगा :- नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ द्वारा लैलूंगा ब्लाक के ग्राम पंचायत गहनाझरियां में मकरसंक्रांति के उपलक्ष्य में सती युवा मण्डल द्वारा सूर्य नमस्कार, एवं योगा किया गया।
संवाददाता :- रमेश चौहान
लैलूंगा:- नेहरू युवा केन्द्र समाज के उत्थान के लिए कुछ ना कुछ करते रहता है। जो समाज के युवा वर्ग के लिए बहुत ही जरूरी है। रायगढ़ के जिला युवा अधिकारी श्री चन्द्र भूषण चौबे के नेतृत्व एवं लैलूंगा ब्लाक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रमेश चौहान, चंदन पटेल के मार्गदर्शन के द्वारा आज दिनांक 14 जनवरी को मकरसंक्रांति के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत गहनाझारियाँ मे सुबह 7 बजे सती युवा मण्डल द्वारा अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सूर्य नमस्कार और योगा कराये जिसमेें
सती युवा मंडल के सभी सदस्यों ने कोविड-19 नियम सोसल डिस्टेटिंग का पालन करते हुए भाग लिया इसमें कुल 12 सदस्यों ने भाग लिया। नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ द्वारा यह कार्यक्रम मकर संक्रांति पर्व के शुभ अवसर पर सूर्य नमस्कार ,योगा रखा गया था जो कि बहुत ही अच्छा कार्यक्रम है। इसमें शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक का विकास होता है जो कि मनुष्य के लिए बहुत ही जरूरी है।यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को लैलूंगा ब्लाक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रमेश चौहान , एवं चंदन पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ लैलूंगा ब्लाक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक द्वारा यह बहुत अच्छा कार्यक्रम चलाया जा रहा है जो कि बहुत प्रशंसानीय है। ऐसे ही युवा वर्गों को समाज सेवा के लिए आगे आना चाहिए। जिससे हमारा भारत देश विश्व भर में गौरवान्वित हो।