छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : प्रदेश के कई क्षेत्रों में छाएगा घना कोहरा, दो दिन कड़ाके की ठंड….

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : उत्तर से आने वाले शुष्क व ठंडी हवाओं से प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। आने वाले दो दिनों में ठिठुरन बढ़ने की उम्मीद है। मौमस विभाग का कहना है कि अंबिकापुर, पेंड्रा रोड, कोरिया सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा। कोरिया सबसे ठंडा रहा। कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया में न्यूनतम तापमान 4.1 और अंबिकापुर का 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में दो दिनों में पांच डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान गिरेगा। प्रदेश में शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। बस्तर संभाग में छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में हवा की दिशा बदल गई है। उत्तर से शुष्क व ठंडी हवा आ रही है। दो दिनों में न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभावित है।

बादल छंटते ही सर्द हुआ मौसम/ वहीं राजनांदगांव में दो दिन की बदली के बाद शुक्रवार को आसमान साफ रहा। ठंडी हवा व शुष्क मौसम के कारण अब ठंडी बढ़ने लगी है। रात में तापमान 12 डिग्री के साथ सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि दिन में यह 25 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई है।

शुक्रवार को सुबह से मौसम अनुकूल रहा। ठंडी हवा ने इसे और खुशनुमा बनाए रखा। दोपहर में भी वातावरण अपेक्षानुरूप ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में हवा की दिशा उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा के कारण अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट संभावित है। बताया गया कि जनवरी को मौसम शुष्क रहने तथा आकाश साफ रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में एक-दो पैकेट में हल्के घना से मध्यम घना कोहरा प्रात:काल में बन सकता है।

पारा पांच डिग्री गिरेगा/ प्रदेश में हवा की दिशा उत्तर हो गई है। शुष्क और ठंडी हवा के कारण अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट संभावित है।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!