छत्तीसगढ़

बिलासपुर : महिलाओं से सोने चांदी के गहने उतरवा का ठगी एवं लूट करने वाले दिल्ली गैंग के शातिर अपराधियो के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही..

बिलासपुर शहर में कुछ महिलाओ को अलग-अलग तरीके से झांसा देकर उनके पहने हुये गहनो को एक गिरोह के सदस्यो द्वारा महिलाओ को बहला फुसला कर ठगी की घटना की जा रही थी उक्त मामले में बिलासपुर पुलिस को दिल्ली के शातिर गैंग के 12 सदस्यो को गिरफ्तार करने में बडी सफलता मिली है गिरफ्तार आरोपीयों में 05 पुरूष एवं 04 महिलाए एवं 03 नाबालिग शामिल है आरोपीयो के पास से थाना सिविल लाईन क्षेत्र में घटित 02 घटना थाना कोतवाली क्षेत्र में घटित 03 घटना थाना तारबाहर क्षेत्र में घटित 01 घटना एवं थाना मुंगेली क्षेत्र में घटित 01 घटना में महिलाओ से ठगे गये सोने के आभूषण बरामद किये गये है आरोपीगण के कब्जे महिलाओ को प्रलोभन एवं ठगने में उपयोग किये जाने वाले सोने के नकली गहने एवं नकली नोटो के कागज का बंडल बरामद हुआ है। आरोपीगण के कब्जे से बरामद सोने के गहनो का अनुमानित बाजार मुल्य 10 लाख रू से अधिक है। आरोपीगण की गिरफ्तारी में सी.सी.टी.वी. फुटेंज एवं ऑटो चालक की महत्वपूर्ण भुमिका रही है।

घटना का विवरण –

01. थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.) अपराध क्रमंाक 1192/23 धारा 420, 34 भा.द.वि. में दिनाॅक 06.12.23 के लगभग 01 बजे दोपहर प्रार्थीया शशी पाण्डेय पति शिवकुमार पाण्डेय उम्र 59 वर्ष निवासी शुभम बिहार मंगला अपने किसी काम से मंगला चैक से स्टेट बैंक की ओर जा रही थी रास्ते में दो लडके मिले जिनमें से एक ने कहाॅ कि वह दो तीन दिन से खाना नही खाया है 100 रू दे दो तो प्रार्थीया उसे 100 रू दे दी फिर बातो ही बातो में उन दोनो लडको ने महिला को अपने प्रभाव में ले लिया और उसके हाथ से सोने का कंगन बजन 3.210 ग्राम का किमत करीब 1 लाख 22 हजार रू को उतरवाकर भाग गये।

02. थाना कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.) अपराध क्रमंाक 558/23 धारा 420, 34 भा.द.वि. दिनाॅक 08.12.23 के समय करीब 02.30 बजे प्रार्थीया श्रीमती लक्षमी अग्रवाल पति श्री बी.एल. अग्रवाल उम्र 74 वर्ष निवासी नेचर सिटी उसलापुर के साथ मामा भंाजा तालाब शिव टाॅकिज के सामने 02 लडको ने कागज का बंडल जिसके दोनो तरफ 500-500 रू के असली नोट थे को असली नोट बताकर महिला को बहला फुसला कर एक सोने का चेन बजन करीब 02 तोला एवं सोने की अंगुठी 01 तोला कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रू ठग कर भाग गये।

03. थाना तारबाहर जिला बिलासपुर (छ.ग.) अपराध क्रमंाक 411/23 धारा 379 भा.द.वि. दिनाॅक 12.12.23 के लगभग 11.00 बजे प्रार्थीया श्रीमती श्र्द्धा अग्रवाल पति श्री सुभाष अग्रवाल उम्र 55 वर्ष निवासी शास्त्री नगर बिल्हा की पुराना बस स्टैण्ड के पास बस का इंतजार कर रही थी तभी करीब 20-22 साल का एक लडका आया और पानी पिलाने और खाना खिलाने के लिये बोला प्रार्थीया उसके लिये खाना की व्यवस्था कर रही थी इसी बीच उक्त लडके ने प्रार्थीया का सोने का चैन 12.300 ग्राम कीमत करीब 62 हजार रू चोरी कर भाग गया।

04. थाना कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.) अपराध क्रमंाक 560/23 धारा 420, 34 भा.द.वि. दिनाॅक 14.12.23 के समय करीब 02.30 बजे प्रार्थीया श्रीमती सविता साहू पति स्व. श्री शीतल साहू उम्र 46 वर्ष निवासी बहतराई अटल आवास की खपरगंज के पास थी तभी 02 लडके आये और कागज के नोटो का बंडल देकर सोने का हार करीब 07 ग्राम करीब 50 हजार रू ठगी कर भाग गये।

05. थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.) अपराध क्रमंाक 1174/23 धारा 420, 34 भा.द.वि. में दिनाॅक 14.12.23 के लगभग 01 बजे दोपहर प्रार्थी रमेश कुमार कोरी की मां श्रीमती जय लक्षमी कोरी अयोध्या नगर से सरकण्डा जाने के लिये निकली थी तभी उसकी आॅटो में 02 अज्ञात व्यक्ति बैठ गये और जब महिला महाराणा प्रताप चैंक पर उतरी तो उसको अपने प्रभाव में लेकर बहला फुसला कर गले मे पहने हार और कंगन को उतरवाकर कपडे में बांधकर रख लिये और दुसरे कपडे में नकली कंगन पकडाकर भाग गये।

06. थाना मुंगेली जिला मुंगेली (छ.ग.) अपराध क्रमंाक 576/23 धारा 392, 34 भा.द.वि. दिनाॅक 16.12.23 को समय 02.30 बजे दिन प्रार्थीया पुसई बाई देवांगन पति पुसउ राम देवांगन उम्र 70 साल निवासी पटवापारा मुंगेली की महामाई मंदिर के पास से गोलबाजार की ओर जा रही थी तभी दो व्यक्ति आये और डरा धमका कर इसके पहने सोने का चैन सोने का टाॅप्स एवं चांदी का करघन कीमती लगभग 75 हजार रू को लूट कर भाग गये।

07. थाना कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.) अपराध क्रमंाक 559/23 धारा 420, 34 भा.द.वि. दिनाॅक 17.12.23 के समय करीब 11.00 बजे दिन प्रार्थीया श्रीमती पुष्पा गढेपाल पति भांगीलाल गढेवाल उम्र 65 वर्ष निवासी जूना बिलासपुर को सिम्स अस्पताल गेट के पास दो लडके मिले और कागज का बंडल देकर बहला फुसला कर झांसा देकर सोने का चैन सोने का अंगुठी, सोनी की बाली कीमत लगभग 01 लाख रू को ठगी कर भाग गये।

शहर में घटित हो रहे उपरोक्त घटनाओ को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा गंभीरता से लेते हुये शातिर गैंग को पकडने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्रीमती पूजा कूमार (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में शहर के सभी थाना प्रभारीयो एवं ए.सी.सी.यू. टीम को निर्देश दिये गये थे।

निर्देश के पालन में अज्ञात आरोपीगण के तलाश हेतु ए.सी.सी.यू. टीम बिलासपुर थाना सिविल लाईन थाना कोतवाली थाना तारबहार के अधिकारी कर्मचारियो द्वारा लगातार आरोपीगण का पता किया जा रहा था घटना स्थल के आस पास के सी.सी.टी.वी. कैमरो एवं मुखबीरो के माध्यम से आरोपीगण के पहचान का प्रयास किया जा रहा था किन्तु आरोपीगण के द्वारा किसी वाहन का उपयोग नही किया जा रहा था बल्कि गली मोहल्लो से होकर आकर घटना घटित कर फरार हो जा रहे थे जिससे उनका निश्चित रूट निर्धारित नही हो पा रहा था।

दिनाॅक 16.12.23 को मुंगेली में घटित घटना से मिला लीड:

आरोपीगण द्वारा दिनाॅक 16.12.23 को मलाईघाट के पास मुगेली में 70 वर्षीय महिला पुसई बाई देवांगन के साथ घटित लूट की घटना का स्पष्ट फुटेज मिला जो कि बिलासपुर में घटित हो रहे घटनाओ के आरोपीयो से मैच कर रहा था इस पर ए.सी.सी.यू. बिलासपुर की एक टीम को तत्काल मुुंगेली रवाना किया गया टीम द्वारा घटना स्थल मलाईघाट मुंगेली जाकर सी.सी.टी.वी. कैमरो का अवलोकन शुरू किया गया तो आरोपीगण पैदल बस स्टैण्ड मुंगेली की ओर जाते हुये दिखाई दिये टीम द्वारा बस स्टैण्ड मुंगेली में संदेहियो का फुटेज दिखाकर पतासाजी शुरू की गई।

आटो वाले ने आरोपीगण को तखतपुर तक छोडना बताया:-

ए.सी.सी.यू. की टीम बस स्टैण्ड मुंगेली में संदेहीगण का फोटो दिखाकर पुछताछ कर रही थी वहाॅ एक आॅटो वाले ने बताया कि संदेहीगण की संख्या करीब 7 से 8 थी जो 500 रू में आॅटो किराये पर लेकर तखतपुर तक गये थे इस आधार पर टीम द्वारा बस स्टैण्ड तखतपुर के सी.सी.टी.वी. कैमरो का अवलोकन किया तो पाया गया कि आरोपीगण महादेव बस में सवार होकर बिलासपुर की ओर आये है तब महादेव के कण्डकटर से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपीगण मंगला बाई पास चैक पर उतरे है तब टीम मंगला बाई पास चैक के पास सी.सी.टी.वी. कैमरो का अवलोकन एवं आॅटो स्टैण्ड पर पुछताछ की गई।

आॅटो वाले ने बताया कि आरोपीगण चांटीडीह तक छोडने की 15 रू प्रति सवारी के दर पर सौदेबाजी किये थे:-

ए.सी.सी.यू. टीम द्वारा मंगला बाई पास चैक के पास पुछताछ के दौरान एक आॅटो वाले ने बताया कि संदिग्ध हुलिया के व्यक्ति जो करीब 7 से 8 की संख्या में है चांटीडीह तक जाने के लिये 15 रू प्रति सवारी किराया सौदेबाजी किये थे किन्तु आॅटो वाला 20 रू प्रतिसवारी माॅग रहा था तब संदेहीगण वहाॅ से पैदल चले गये थे।

स्थानीय मुखबीर ने पहुॅचाया आरोपीयो तक:-

आॅटो वाले से मिली जानकारी के मुताबीक ए.सी.सी.यू. की टीम चांटीडीह के आसपास जाकर सी.सी.टी.वी. कैमरो एवं स्थानीय सूचना तंत्र के माध्यम से आरोपीगण का तलाश कर रही थी एवं घटना से संबंधीत फोटो वीडियो दिखाये जा रहे थे तब स्थानीय मुखबीर ने आरोपीगण को पहचान लिया और चांटीडीह रामायण चैंक के पास किराये के मकान में रहना बताया तब पुलिस टीम द्वारा किराये के मकान में दंबिश देकर आरोपीगण को ठगी किये गये मशरूका सोने की नकली गहने एवं कागज का नकली नोट के बंडल चांदी के सिक्के आदि के साथ गिरफ्तार किया गया है।

भोली भाली बुजुर्ग महिलाए होती थी आरोपीगण के निशाने पर:-

आरोपीगण ने पुछताछ पर बताया कि उनके द्वारा बुजुर्ग एवं भोलीभाली महिलाओ को टार्गेट किया जाता था क्योकि ये महिलाए इनका विरोध नही करती और जल्दी से इनके झांसे मंे आ जाती थी, महिलाओ से बातचीत और अपने झांसे मंे लेने के लिये आरोपीगण नाबालिग बच्चो का उपयोग करते थे नाबालिक बच्चे महिलाओ से बातचीत कर भूखा होने का बहाना कर बातचीत की शुरूआत करते थे फिर बच्चो के साथ एक दो बालिग महिला पुरूष आकर महिला को अपने झांसे में ले लेते थे। दो तीन आरोपी महिलाओ से बात करते थे और कुछ अन्य महिला पुरूष आसपास में खडे रहते थे ताकि यदि महिला उनके प्रभाव में न आये तो उसको किसी अन्य तरिके से अपने प्रभाव में ले सके या डरा धमकाकर लूटपाट कर सके।

नाम गिरफ्तार आरोपी:-

01. बाबू लाल राठौर पिता ओमकार राठौर उम्र 50 साल निवासी ए-34 गली नम्बर 02 दीपक विहार उत्तम नगर नई दिल्ली।

02. वीरू सोलंकी पिता छगनलाल उम्र 28 साल निवासी टोनिका सिटी गिरजाघर के पास खड्डा काॅलोनी ग्राम व थाना लोनी न्यु विकास नगर जिला गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)।

03. गोविन्द सोलंकी पिता छगनलाल उम्र 22 साल निवासी टोनिका सिटी गिरजाघर के पास खड्डा काॅलोनी ग्राम व थाना लोनी न्यु विकास नगर जिला गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)।

04. विनय वर्मा पिता रमेश चन्द्र वर्मा उम्र 36 साल निवासी मंगल बाजार पुरानी बस्ती दक्षिण दरवाजा जिला बस्ती (उत्तर प्रदेश)।

05. मनोज सोलंकी पिता मोहन लाल सोलंकी उम्र 31 साल निवासी राहूल पब्लिक स्कूल के पास राजीव नगर बेगमपुर (नई दिल्ली)।

06. लक्ष्मी सोलंकी पति छगनलाल उम्र 22 साल निवासी टोनिका सिटी गिरजाघर के पास खड्डा काॅलोनी ग्राम व थाना लोनी न्यु विकास नगर जिला गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)।

07. गौरी सोलंकी पति गोविन्द सोलंकी उम्र 19 साल निवासी टोनिका सिटी गिरजाघर के पास खड्डा काॅलोनी ग्राम व थाना लोनी न्यु विकास नगर जिला गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)।

08. पूनम राठौर पिता बाबूलाल राठौर उम्र 28 साल निवासी ए-34 गली नम्बर 02 दीपक विहार उत्तम नगर नई दिल्ली।

09. सीता देवी पति किशन उम्र 35 वर्ष निवासी केन्ट मायापुरी (नई दिल्ली)।

10. तीन अन्य विधि से संघर्षशील किशोर।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!