छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : गर्मी का होने लगा अहसास, बिलासपुर में पारा 12.4 डिग्री, हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान..

बिलासपुर। दिन के साथ अब रात में भी गर्मी सताने लगी है। बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 12.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी का एहसास भी होने लगा है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि तीन फरवरी से एक बार फिर मौसम परिवर्तन होगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की से मध्यम बारिश का भी अनुमान है।

लालपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में उत्तर पश्चिम से हवाओं का आगमन जारी है। जिसके कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है।

वहीं तीन फरवरी को कुछ स्थानों में बारिश भी हो सकती है। हालांकि बारिश का मुख्य केंद्र उत्तर छत्तीसगढ़ रहनेकी संभावना है।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!