छत्तीसगढ़

चौबीस लाख के चने की अफरा-तफरा करने वाले मास्टर माइन्ड को किया गया करनाल हरियाणा से गिरफ्तार..

रायपुर : उरला पुलिस के द्वारा उरला रायपुर से रार्बटगंज सोनभद्र उत्तर प्रदेश में शासकीय वितरण के लिये ट्रेलर वाहन में ले जाये जा रहे 438.70 क्विंटल चना कीमती 24,56,720रू को गंतव्य तक न पहुंचाकर अन्यत्र बेचकर अमानत में खयानत करने वाले ड्रायवर हेल्पर के अलावा मास्टरमाइन्ड मुख्य आरोपी उपेन्द्र सिंह भदौरिया को करनाल हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से चने का बिक्री रकम 5,90,000रू नगद एवं घटना में प्रयुक्त वाहन ट्रेलर यूपी 74 टी 5396 को कानपुर उत्तरप्रदेश से बरामद किया गया है।

जगन्नाथ कोल्ड स्टोरेज उरला को छ.ग. सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार को चना सप्लाई करने हेतु टेंडर मिला था कि उक्त टेंडर के बाद जगन्नाथ कोल्ड स्टोरेज उरला के द्वारा 438.70 क्विंटल चना कीमती 24,56,720रू लोकल ट्रांसपोर्टर के माध्यम से ट्रेलर वाहन को हॉयर कर दिनॉक 25.06.2022 को ट्रेलर क्रमांक यूपी 53 ईटी 8555 के माध्यम से रार्बटगंज सोनभद्र उत्तर प्रदेश रवाना किया गया था। जो गंतव्य स्थान पर दिनॉंक 28.06.2022 को पहुंचना था। जब निर्धारित दिनॉंक तक चालक माल सहित नहीं पहुंचा तब प्रार्थी के द्वारा चालक राजीव शर्मा के मोबाईल नंबर पर संपर्क किया किन्तु चालक मोबाईल बंद कर फरार हो गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट थाना उरला में अपराध क्रमांक 303/22 धारा 407 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी से घटना के संबंध में दस्तावेज एवं अन्य जानकारियॉ प्राप्त की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर उरला पुलिस अपने पता तलाश में लग गई। जांॅच मंे चालक राजीव शर्मा एवं हेल्पर बेटू उर्फ अभिषेक सिंह तोमर का कानपुर उ.प्र. मे होना ज्ञात हुआ। थाना उरला से टीम गठित कर उक्त आरोपियों का पता तलाश करने के लिये तत्काल टीम उत्तरप्रदेश भेजी गई। उत्तप्रदेश पहुंचकर पुलिस पार्टी ने चालक राजीव शर्मा एवं हेल्पर बेटू उर्फ अभिषेक सिंह तोमर की तलाश शुरू किया। लेकिन राजीव शर्मा एवं हेल्पर बेटू उर्फ अभिषेक सिंह तोमर पुलिस पार्टी से छिपते रहे। काफी प्रयास के बाद अंततः राजीव शर्मा एवं हेल्पर बेटू उर्फ अभिषेक सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों से पूछताछ के दौरान प्रकरण में संलिप्त अन्य दो आरोपियों के नाम का खुलासा हुआ। उसके बाद थाना तरावड़ी जिला करनाल हरियाणा में पूर्व से अन्य मामले में गिरफ्तार उपेन्द्र सिंद भदौरिया को प्रोडक्शन वारंट के जरिये रायपुर लाया गया। न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर कानपुर से उसके बतायेनुसार स्वयं के आरोपी वाहन ट्रेलर को मामले में जप्त किया गया है। मामले का एक अन्य आरोपी शनि सिंह उर्फ धीरेन्द्र प्रताप सिंह फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। उपेन्द्र सिंह भदौरिया के खिलाफ अन्य राज्यों में इसी तरह के मामले दर्ज है। वह अपने साथियों के सहयोग से अपने वाहनों में फर्जी नंबर, दस्तावेज लगाकर ट्रांसपोर्टिंग के लिये सामान अलग-अलग पार्टियों से लोड कर गायब हो जाता है तथा बिक्री कर फरार हो जाता है।

गिरफ्तार आरोपी व पता:-  

01. उपेन्द्र सिंह भदौरिया पिता रवीन्द्र सिंह उम्र 30 साल निवासी कुढ़वा थाना गजनेर जिला कानपुर उत्तरप्रदेश।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!