छत्तीसगढ़

चकरभाठा : नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस के द्वारा किया गया गिरफ्तार….

चकरभाठा : नाबालिक पीड़िता दिनांक 11.08.2025 अपने परिजनों के साथ थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ किया है, की रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में धारा 74 बीएनएस 8 पोक्सो अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। उक्त निर्देश के पालन में थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक उत्तम कुमार साहू द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर प्रकरण के आरोपी नंद झरोखा यादव उर्फ छोटू की पातासाजी किया गया, जिसे आज दिनांक 12.08.2025 को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना कबूल किया गया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी : नंद झरोखा यादव उर्फ छोटू यादव पिता मनीराम यादव उम्र 23 साल निवासी ग्राम बुंदेला थाना चकरभाठा जिला बिलासपुरl

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!