सीपत : दिनांक 29.07.2026 को सूचक दुर्गा प्रसाद पटेल पिता स्व. पूरन लाल पटेल उम्र 56 साल निवासी ग्राम कौडिया के द्वारा मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि चंद्रप्रकाश पटेल अपने घर के कोला- बाड़ी में मृत अवस्था में पीठ के बल जमीन में पडा हुआ था जिस पर थाना सीपत में मर्ग कायम कर शव का जांच पंचनामा कार्यवाही किया गया कार्यवाही के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण कर सूचक एवं गवाहो का कथन लिया गया घटना स्थल का जिला मुख्यालय बिलासपुर की ‘सीन ऑफ क्राईम’ की टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया जांच के दौरान पता चला कि मृतक चंद्रप्रकाश पटेल का ग्राम दर्राभाठा निवासी उर्वसी दास महंत उर्फ चुलबुल दास के साथ अवैध संबंध था और घटना दिनांक को भी वह मृतक के घर आई थी और इन दोनों का आपस में वाद विवाद हुआ था उक्त जानकारी मिलने पर संदेही उर्वसी दास महंत उर्फ चुलबुल दास को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो बताई कि मृतक चंद्रप्रकाश पटेल से उसका विगत दो वर्ष से जान पहचान था दोनो एक दुसरे से प्रेम करते थे, दिनांक घटना को आरोपिया अपने स्कुटी क्रमांक सीजी 18 ए 2182 से मृतक चंद्रप्रकाश के घर गई था, मृतक चंद्रप्रकाश शराब पिया हुआ था वह चुलबुल दास को तुम इधर उधर घूमती रहती है कहकर गाली गलौच कर रहा था गाली गलौच करने से मना किया तो मृतक चंद्रप्रकाश पटेल एवं चुलबुल दास का विवाद बढ़ गया मृतक जब चुलबुल का गला दबाने लगा तो चुलबुल भी उसका गला दबा दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई तब वह उसकी बॉडी को उसके कोला बाडी में सुला कर भाग गई आरोपिया चुलबुल दास के द्वारा मृतक चंद्रप्रकाश पटेल की गला घोंटकर हत्या करना पाया गया। आरोपिया उर्वसी दास महंत उर्फ चुलबुल दास पिता स्व चरण साद महंत उम्र 30 साल निवासी दर्राभाठा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Related Articles
छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों का डिजिटल ‘एक्स-रे’ राजस्व विभाग का फरमान, लापरवाही पर होगी सीधी अनुशासनात्मक कार्रवाई..
रायपुर में लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा: किसी और से बात करने के शक में B.Ed की छात्रा को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में अरेस्ट
रायपुर में बड़ी वारदात नाकाम: कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश रच रहे 3 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल व चाकू बरामद
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन









