रायगढ़: जूटमिल थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में प्रार्थिया ने 11 नवंबर 2025 को थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 400/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान प्रार्थिया एवं परिजनों ने संदेह व्यक्त किया कि कायाघाट निवासी रितेश चौहान बालिका को बहला-फुसला कर ले गया है। इस पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव ने संदेही पर मुखबिर लगाकर लगातार निगरानी रखवाई। आज 18 नवंबर 2025 को पुलिस टीम ने लैलूंगा में घेराबंदी कर संदेही रितेश चौहान को पकड़ा, जिसके साथ गुम बालिका भी मिली। दोनों को थाना लाकर आवश्यक कथन एवं मेडिकल कराया गया। मामले में आरोपी के साक्ष्य अनुरूप धारा 87, 65 (1) बीएनएस एवं धारा 06 पाक्सो एक्ट जोड़ी गयी है। आरोपी रितेश चौहान पिता कन्हैया लाल चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कैशला थाना लैलूंगा, ह.मु. कायाघाट मुक्तिधाम के पास, को गिरफ्तार कर विधि अनुसार रिमांड पर भेज दिया गया है। महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों में जूटमिल पुलिस की यह त्वरित और प्रभावी सराहनीय कार्रवाई रही है ।
Related Articles
CG B.Ed-D.El.Ed Exam: कल बिलासपुर में भारी वाहनों की ‘नो एंट्री’, 35 केंद्रों पर परीक्षा; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी..
मौसम विभाग की बिलासपुर-मुंगेली को चेतावनी: 24 घंटे के भीतर उच्चतम तीव्रता के साथ भारी बारिश के आसार..
स्मार्ट मीटर से नहीं बढ़ता बिजली बिल, रीयल टाइम खपत की जानकारी से उपभोक्ता खुद कर सकते हैं बिजली उपयोग नियंत्रित : विद्युत विभाग
भीषण सड़क दुर्घटना: 3 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, गैस कटर से ट्रक का केबिन काटकर 3 घायलों को निकाला बाहर..
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ लो-प्रेशर, आज रायपुर और उत्तर छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बादल
जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 कार 552.10 किलोग्राम गांजा सहित 1 करोड़ 21 लाख का माल जप्त, 2 तस्कर गिरफ्तार…
मानसून पर लगा तीन दिन का ब्रेक आज होगा खत्म, दो दिन बाद फिर मानसून के सक्रिय होने के संकेत, उत्तर व दक्षिण के जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट…
छटठी कार्यक्रम में लात घूसा हाथ मुक्का से ताबड़तोड़ प्राण घातक मारपीट कर सीसीरोड़ मे घसीट कर हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार…
छत्तीसगढ़ में स्कूल एडमिशन के बदले नियम: अब कक्षा पहली में प्रवेश के लिए 6 वर्ष की न्यूनतम आयु अनिवार्य, देखें पूरी गाइड…
बेलतरा ग्रामीण बैंक एवं एटीएम में सेंध लगाकर चोरी करने वाले 5 आरोपियों पर रतनपुर पुलिस बड़ी कार्यवाही…









