रतनपुर : दिनाँक 18/01/2026 को जरिये मुखबीर से सुचना मिला कि 03 व्यक्ति ग्राम गिधौरी की ओर से 02 मोटर सायकल में अवैध रूप से मादक पदार्थ गॉजा बिक्री करने नेवसा रोड से ग्राम जाली की ओर ले जाने वाले हैं। कि सुचना से थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर थाना रतनपुर में टीम गठित कर नेवसा रोड ग्राम जाली में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये जहाँ 03 व्यक्ति 02 अलग-अलग मोटर सायकल में जिनमें से एक व्यक्ति आशीष कश्यप निवासी गिधौरी का मोटर सायकल से उतरते ही अंधेरा होने का फायदा उठाते भाग गया, और अन्य 02 व्यक्तियों की तलाशी लेने पर 14.336 किलोग्राम गॉजा कीमती 1,40,000 रूपये रखे हुये मिला जिसको जप्त कर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। फरार आरोपी आशीष कश्यप की पतासाजी की जा रही है।
जप्ती – 14.336 किलोग्राम गॉजा कीमती 1,40,000 रूपये, 02 मोटर सायकल कुल कीमती 2,10,000 रूपये।
गिरफ्तार आरोपी – 1. कुशल निर्मलकर पिता रमेश निर्मलकर उम्र 23 वर्ष,
2. जयकिशन ऊर्फ दीपक सारथी पिता राजकुमार उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी गिधौरी थाना रतनपुर दोनों निवासी गिधौरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।




















