छत्तीसगढ़

गरियाबंद पुलिस द्वारा लगभग दो माह 4 दिन में 1 करोड़ 13 लाख से अधिक अवैध धान परिवहन एवं बिक्री पर किया गया कार्यवाही….

गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीगर राज्य से आने वाले धान के परिवहन की रोकथाम हेतु बार्डर के चेक पोस्ट में तैनात बल द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्यों पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों को निर्धारित धान खरीदी केंद्रों में किये जाने हेतु प्रावधान है। चेक पोस्ट के माध्यम से तैनात पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। दिनांक 13.01.2026 को मुखबीर से थाना देवभोग को सूचना मिला की 03 बोलेरो पीकअप वाहनों में उडीसा की ओर से थाना देवभोग क्षेत्र में अवैध धान भर बिक्री करने के लिए परिवहन कर रहा है। सूचना तस्दीक पर पुलिस टीम अलग-अलग घटना स्थल रवाना हो कर घटना स्थल से अवैध धान भरा हुआ बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक ओ.डी.08-एम-3263 में 60 कट्टा एवं बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक सीजी.13-डी-1250 में 60 कट्टा (48 कि्ंवटल) ,दो प्रकरण अवैध धान डम्प 140 कट्टा अवैध धान परिवहन करते जप्त। जिसकी सूचना दतस्दीक हेतु घटना स्थल पर पुलिस टीम रवाना कर घटना स्थल से बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक सीजी 04-जे-8371 में 50 कट्टा धान प्रत्येक में 45 की भरती कुल (23.5 कि्ंवटल) बिक्री हेतु परिवहन करते पाया गया। इस प्रकार कुल 03 प्रकरणों में कुल 170 कट्टा (71.5 कि्ंवटल) धान के साथ 03 चार पहिया वाहन को समक्ष गवाहन के जप्त कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया।

इसी प्रकार विगत दो माह 04 दिवस से लगातार विशेष अभियान चलाकर थाना देवभोग, थाना अमलीदर, थाना इंदागांव एवं छुरा के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते अलग-अलग कुल 83 प्रकरणों में 8528 कट्टा (3625.75) कि्ंवटल अवैध परिवहन एवं बिक्री करते हुए पकड़ा गया। धान के परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर किसी भी प्रकार का कागजात पेश नही करने पर अवैध धान परिवहन के संबंध में कार्यवाही कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। अवैध धान बिक्री एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।

जप्तधान- विगत दो माह 04 दिवस में कुल 77 चार पहिया वाहनों में भरा हुआ अवैध धान एवं 06 प्रकरणों मे जप्त लावारिस धान के साथ कुल 8528 कट्टा धान कुल 3625.75 कि्ंवटल कुल कीमती 01 करोड़ 13 लाख 39 हजार 825 रूपये।

दिनांक 07/01/2026 की कार्यवाही में जप्त वाहन-

01) बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक ओ.डी.08-एम-3263 (थाना देवभोग)

02) बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक सीजी.13-डी-1250 (थाना देवभोग)

03) बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक सीजी 04-जे-8371 (थाना देवभोग)

04) दो ट्रेक्टर बिना नम्बर प्लेट के (थाना देवभोग)

05) दो ट्रेक्टर बिना नम्बर प्लेट के (थाना इंदागांव)

06) एक ट्रेक्टर बिना नम्बर प्लेट के (थाना छुरा)

07) दो प्रकरण अवैध धान डम्प 140 कट्टा (थाना देवभोग)

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!