छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : द्रोणिका के प्रभाव से हल्की से मध्यम वर्षा की आशंका, प्रदेश के 16 जिलों में सामान्य से ज्यादा वर्षा..

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते कुछ दिनों से बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा भी हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से गुरुवार को भी प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

मौसम अपडेट : प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते कुछ दिनों से बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा भी हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से गुरुवार को भी प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। वर्षा मुख्य रूप से बस्तर में होगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश का मौसम सामान्य रहा। आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा भी हुई। ओढ़गी में 11 सेमी, भैयाथान-लैलुंगा में चार सेमी, सूरजपुर-बैकुंठपुर में तीन सेमी वर्षा दर्ज की गई। इनके साथ ही प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई।

रायपुर का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य रहा। इसी प्रकार प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस कृषि विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा तटीय आंध्रप्रदेश और उसके आसपास 3.1 किमी ऊंचाई तक है।

प्रदेश के 16 जिलों में 87 दिनों में सामान्य से ज्यादा वर्षा हुई है। हालांकि, रायपुर में इसमें पिछड़ा हुआ है। बीजापुर में सर्वाधिक 2067.5 मिमी तथा सरगुजा में सबसे कम 484.3 मिमी वर्षा रिपोर्ट हुई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक 1009.9 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 14 प्रतिशत अधिक है। रायपुर जिले में 726.6 मिमी वर्षा हुई है,जो सामान्य से नौ प्रतिशत कम है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी प्रदेश में भारी वर्षा के आसार नहीं है। शनिवार को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। वर्ष-2021 में पूरे मानसून सीजन में प्रदेश में 1107.7 मिमी वर्षा हुई थी, जो सामान्य से तीन प्रतिशत कम थी। वर्ष-2021 में एक जिले में ज्यादा, 22 जिले में सामान्य और चार जिलों में कम वर्षा हुई थी। पिछले साल से इस वर्ष की तुलना की जाए तो प्रदेश में 26 अगस्त तक ही 1009.9मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से 14 प्रतिशत अधिक है।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!