कोरबा : जिले में अवैध उत्खनन परिवहन व भण्डारण पर प्रतिबंध लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गठित खनिज उड़नदस्ता दल ने जिले के संदिग्ध स्थानों भैसामुडा, कटबिटला, कुदमुरमाल, सोनपुरी, सीतामढ़ी, बरमपुर, राताखार, पाली, ढुकुपथरा, बाल्को, कसनिया, कटघोरा, उरगा, पताढ़ी सहित अन्य स्थानों पर छापा मारकर सघन जांच की। जिस दौरान रेत का अवैध परिवहन कर रहे वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 04 ट्रेक्टर, 02 टीपर, 01 जेसीबी, लाल ईट का अवैध परिवहन करते हुए 01 टीपर व निम्न श्रेणी चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते हुये 01 हाईवा को राताखार, पाली, पताढ़ी, हरदीबाजार, जेंजरा से जप्त कर कर थाना पाली, थाना सिविल लाईन रामपुर, थाना हरदीबाजार, खनिज जॉच नाका उरगा, खनिज जॉच नाका कटघोरा की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रतिबंध सुनिश्चित करना, अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है। नियमों का उल्लघंन करने, अवैध उत्खनन एवं परिवहन तथा भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खान और खनिज अधिनियम 1957, छत्तीसगढ़. गौण खनिज नियम 2015 और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।
Related Articles
छटठी कार्यक्रम में लात घूसा हाथ मुक्का से ताबड़तोड़ प्राण घातक मारपीट कर सीसीरोड़ मे घसीट कर हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार…
छत्तीसगढ़ में स्कूल एडमिशन के बदले नियम: अब कक्षा पहली में प्रवेश के लिए 6 वर्ष की न्यूनतम आयु अनिवार्य, देखें पूरी गाइड…
बेलतरा ग्रामीण बैंक एवं एटीएम में सेंध लगाकर चोरी करने वाले 5 आरोपियों पर रतनपुर पुलिस बड़ी कार्यवाही…
FOREX ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर 74 लाख रुपये ठगी करने वाले 2 अंतर्राज्यीय आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार..
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : आज से बारिश की गतिविधियां होंगी कमजोर, अब गर्मी और उमस करेगी परेशान, IMD का नया पूर्वानुमान..
मस्तूरी के गिधपुरी स्कूल में ‘अंगना म शिक्षा 5.0’ का भव्य आयोजन, माताओं ने सीखीं बच्चों को पढ़ाने की अनूठी तकनीक
कोरबा का चर्चित ‘राज ज्वेलर्स’ लूट कांड सुलझा: हत्या और दुष्कर्म के आरोपी निकले लुटेरे, 2 गिरफ्तार, 1 अब भी फरार












