कोण्डागांव : दिनांक 25.08.2024 को जरिये मोबाईल फोन से मुखबीर के सूचना प्राप्त हुआ कि उड़ीसा, जयपुर, उमरकोट, माकड़ी की ओर से फरसगांव होते हुये रायपुर की ओर जा रही एक सफेद बोलेरो पीकप क्रमांक ओ.डी. 24 एच. 3670 में अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन किया जा रहा है। कि सूचना पर फरसगांव रांधना रोड़ में बरकई पुलिया के पहले में नाकेबंदी की गई जो मुखबीर के बताए अनुसार एक सफेद बोलेरो पीकप क्रमांक ओ.डी. 24 एच. 3670 को रोककर हमराह स्टाफ के तलाशी ली गई जो बोलेरो पीपक के पीछे डाला में तालपतरी से ढ़का हुआ 03 प्लास्टिक बोरी में 20 पैकेट गांजा मिला जो आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम नबजीत उर्फ नबो सरकार पिता कुमोद सरकार उम्र 26 वर्ष निवासी सिलाटी पोस्ट बेनोरा थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर उडीसा के कब्जे से कुल 01 क्विंटल 21 किलो 650 ग्राम गांजा कीमती 12 लाख रूपये एवं एक सफेद बोलेरो पीकप क्रमांक ओ.डी. 24 एच. 3670 कीमती 6 लाख रूपये एवं 01 नग विवों कंपनी का मोबाईल कीमती 5 हजार रूपये कुल जुमला रकम 1805000 (अठ्ठारह लाख रूपए पॉच हजार रूपये ) जप्त कर एनडीपीएस की धारा 20 बी के तहत् कार्यवाही की जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
Related Articles
लव लाइफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो’ ठगी मामले में 3 और गिरफ्तार, युवतियों की फर्जी फोटो दिखाकर फंसाते थे जाल में…
रायपुर : लूट की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 3 बालक सहित कुल 5 गिरफ्तार…
लग्जरी वाहन में देश भर में घुम -घुम कर सोने की चैन चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय महिला गिरोह गिरफ्त में….
300 से अधिक फर्जी सिम: बेचने वाले POS एजेंट एवं संवर्धक कुल 7 आरोपी, वेस्ट बंगाल, दुर्ग, बलौदा बाजार और रायपुर से गिरफ्तार…














