बालोद : प्रार्थी ने थाना आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका कन्नेवाडा में टाइल्स ,छड़ ,सीमेंट बिक्री का शॉप है जिसे आरोपी द्वारा अपने आप को व्यापारी हु कामधेनु छड़ को कम दाम में देने के नाम पर प्रार्थी को झांसा में लेकर अपने बंधन बैंक के फर्जी बैंक खाता में 2,67,875 रुपए अपने खाते में जमा कराकर प्रार्थी को समान नहीं देकर उसके साथ धोखाधडी किया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 10/25 धारा 317(4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा थाना बालोद और साइबर सेल से विशेष टीम बना कर प्रकरण के आरोपियों को जल्द पकड़ने निर्देशित किया गया । प्रार्थी के बताए संदेही बैंक खाता का एनालिसिस करने पर खाता पटना बिहार का होना पाया गया और रकम नालंदा एटीएम मशीन से निकलना पाया गया बालोद पुलिस द्वारा रकम आहरण का सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया गया ।
आरोपी के संबध में संदेही बैंक खातों की जानकारी,केवायसी मोबाइल नम्बर इत्यादि तकनीकी जानकारी एकत्र कर आरोपी का पुख्ता जानकारी होने पर विशेष टीम को नालंदा बिहार रवाना किया गया था। टीम नालंदा बिहार पहुंच कर वहां कैंप कर लोकल संनसूचना पर लोकल पुलिस की मदद से संदेहियों की जानकारी प्राप्त कर आरोपी को घेरा बंदी कर टीम ने प्रकरण में आरोपी को गांव पलनी थाना मानपुर जिला नालन्दा बिहार से विधिवत गिरफ्तार कर जिला बालोद लाया गया । आरोपी को आज न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
आरोपी के कब्जे से 04 नग मोबाइल,05 नग सिमकार्ड ,2 लाख नगदी रकम जप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी- 1. मोहन यादव पिता ब्रह्मदेव यादव उम्र 29 साल ग्राम पलनी थाना मानपुर जिला नालन्दा बिहार।




















