छत्तीसगढ़

एम.डी. ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार……

रायपुर : एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत शंकर नगर स्थित ओव्हर ब्रीज के नीचे एक व्यक्ति अपने पास ड्रग्स रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री पीताम्बर सिंह पटेल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री मनोज धु्रव द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी सिविल लाईन को आरोपी को ड्रग्स के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम दिपांकज मोहंती निवासी बैकुण्ठपुर कोरिया का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास अलग-अलग पुड़ि़या में 09 पैकेट एम.डी.एम.ए. ड्रग्स रखा होना पाया गया। ड्रग्स के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा ड्रग्स को उत्तम नगर दिल्ली निवासी आकाश भारद्वाज के द्वारा कोरियर के माध्यम से भेजना बताया गया। आरोपी आकाश भारद्वाज जो पूर्व में भी थाना खम्हारडीह रायपुर एवं बिलासपुर से ड्रग्स के प्ररकणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।

जिस पर आरोपी दिपांकज मोहंती को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग-अलग पुड़ियो में रखे कुल लगभग 4.31 ग्राम एम.डी.एम.ए. ड्रग्स, घटना में प्रयुक्त 01 नग आई-फोन, 01 नग एल.सी.डी. डिस्प्ले एवं नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 88/24 धारा 22(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में संलिप्त आरोपी आकाश भारद्वाज फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी – दीपांकज मोहंती पिता वासुदेव मोहंती उम्र 28 साल निवासी बैकुण्ठपुर जामपारा, थाना बैकुण्ठपुर, जिला कोरिया हाल पता बेलकम हाईट शंकर नगर थाना सिविल लाईन रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!