छत्तीसगढ़

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर शारीरिक शोषण: अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर: प्रार्थिया ने दिनांक 19.12.2025 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि इंस्टाग्राम के माध्यम से अरूण कुमार भानू के साथ जान पहचान हुआ था जिससे मोबाईल से बातचीत होती थी। बातचीत के दौरान दिनांक 09.09.2024 को आरोपी अरूण ने जबरन अपने साथ मोटर सायकल में बैठाकर सरकण्डा क्षेत्र के सुनसान ईलाके में लेकर आया और जबरन शारीरिक संबंध बनाकर बालात्कार किया, और विडियो बनाकर रख लिया जिसे दिखाकर ब्लैमेल करते हुये लगातार वह कई बार शारीरिक संबंध बनाया, जिसे शादी करने के लिए कहने पर मारपीट कर अश्लील गाली गलौच कर भगा दिया एवं अपने पास रखे अश्लील विडियो को वायरल कर दिया है, प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन/सरकंडा श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक प्रदीप आर्या के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी राहुल कारकेल को रिपोर्ट के महज 12 घंटों के भीतर आज दिनांक 20.12.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी:- अरूण कुमार भानू पिता हरनाम उम्र 30 वर्ष निवासी सोनपुरी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!