छत्तीसगढ़

अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के साथ पंजाब का अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर : दिनांक 19.02.2024 को थाना कबीर नगर टीम को सूचना प्राप्त हुई कि हीरापुर पांडेय ढाबा के पास एक व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। आरोपी को मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी कबीर नगर श्रुति सिंह अपने टीम के साथ उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते चिन्हांकित कर पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम अमनदीप सिंग पिता लखवीर सिंग उम्र 20 वर्ष निवासी अमृतसर पंजाब का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा तलाशी लेने पर पेंट के जेब मे झिल्ली पुडिया में मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) रखा होना पाया गया।

मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) रखने/बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था। जिस पर आरोपी अमनदीप सिंग को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20.24 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) कीमती 2,02,400/ रुपये एवं 01 सेमसंग कंपनी का मोबाइल कीमती 16,000/ रुपये जुमला कीमती लगभग 2,18,400/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 57/24 धारा 22(ख) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. अमनदीप सिंग पिता लखवीर सिंग उम्र 20 वर्ष निवासी- गली नं 09 ब्लॉक बी, रूम नं. 1210 न्यू अमृतसर थाना मकबूलपुरा जिला अमृतसर (पंजाब)। हाल पता- देवपुरी मंडी के पास थाना माना रायपुर

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!