कोण्डागांव : दिनांक 05.08.2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम बफना में अनुराग पटेल के द्वारा अपने खेत लाड़ी में गांजा का पौधा उगाकर रखा है, जिस पर मुखबीर की सूचना तस्दीक हेतु टीम रवाना कि गई। जहाँ मुखबीर के सूचना के आधार अनुराग पटेल से खेत मे लगे गांजा के पौधा के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया, जिसमें अनुराग पटेल ने स्वयं से खेत लाड़ी में गांजा का पौधा खेती करना बताया। अनुराग पटेल पिता स्व. धरम नाथ पटेल उम्र 36 वर्ष सा. मालगुजार पारा ग्राम बफना थाना कोण्डागांव के द्वारा गांजा का खेती करना पाए जाने से एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 20 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही करते हुए गांजा के पौधे को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जावेगा।
Related Articles
रायपुर: WRS कॉलोनी में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, पड़ोसी ही निकला मास्टरमाइंड
राडा ऑटो एक्सपो-2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भव्य शुभारंभ; रोड टैक्स में 50% छूट के साथ नई गाड़ियों की मची धूम
बिलासपुर : शासकीय घास भूमि को अपना बताकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर किया बिक्री..
रायगढ़ पुलिस की अवैध कबाड़ पर अब तक की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ समेत 4.90 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त, 17 आरोपी गिरफ्तार
क्रेटा कार में तहखाना बनाकर ले जा रहे थे 55 लाख का गांजा, जशपुर पुलिस ने घेराबंदी कर तस्करों को दबोचा














