छत्तीसगढ़

अवैध धान परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरूद्ध विगत एक माह, 20 दिवस में 2264.3 कि्ंवटल कीमती 70 लाख 19 हजार 330 रूपये का अवैध धान किया गया,जप्त..

गरियाबंद : दिनांक 29.12.2025 को थाना देवभोग, अमलीपदर के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते तीन अलग- अलग कार्यवाही करते हुए 03 प्रकरणों में कुल 208 कट्टा (88 कि्ंवटल) कीमती 02 लाख 72 हजार 800 सौ रूपये का अवैध धान को किया गया जप्त।

विगत एक माह, 20 दिवस से लगतार विशेष अभियान चला कर 44 चार पहिया वाहन एवं 04 लावारिस इस प्रकार कुल 48 प्रकरणों में अवैध परिवहन एवं बिक्री करते 5160 कट्टा धान को जप्त कर संबंधित विभाग को आगामी कार्यवाही हेतु किया गया सुपुर्द।

अब तक धान की अवैध परिवहन एवं बिक्री का 2264.3 कि्ंवटल कीमती 70 लाख 19 हजार 330 रूपये का धान जप्त।

थाना देवभोग, अमलीपदर की पृथक-पृथक कार्यवाही।

गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीगर राज्य से आने वाले धान के परिवहन की रोकथाम हेतु बार्डर के चेक पोस्ट में तैनात बल द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्यों पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों को निर्धारित धान खरीदी केंद्रों में किये जाने हेतु प्रावधान है। चेक पोस्ट के माध्यम से तैनात पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। दिनांक 29.12.2025 को मुखबीर से थाना देवभोग को सूचना मिला की दो वाहनों में उडीसा की ओर से थाना देवभोग क्षेत्र में अवैध धान भर बिक्री करने के लिए परिवहन कर रहा है। सूचना तस्दीक पर पुलिस टीम रवाना हो कर घटना स्थल से अवैध धान भरा हुआ 407 मेटाडोर वाहन क्रमांक सीजी.05-डी- 0994 को 100 कट्टा एवं बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक ओ.डी-26-1521 में 60 कट्टा धान कुल 160 कट्टा (64 कि्ंवटल) अवैध धान बिक्री हेतु परिवहन करते पाया गया। इसी क्रम में थाना अमलीपदर को मुखबीर से सूचना मिला की एक बोलेरो वाहन से उडीसा से थाना अमलीपदर क्षेत्र में अवैध धान परिवहन करते बिक्री के लिए ले जा रहा है। सूचना तस्दीक पर थाना से स्टाफ रवान हो कर मुखबीर द्वारा बताये गये घटना स्थल पहुच कर एक बिना नम्बर प्लेट वाले बोलेरो पीकअप वाहन की तलाषी लेने पर 48 कट्टा अवैध धान प्रत्येक में 50 किलो ग्र्राम (24 कि्ंवटल) का भर्ती होना पाया गया। थाना देवभोग, अमलीपदर द्वारा पृथक-पृथक कार्यवाही करते हुए। कुल 208 कट्टा (किंवटल 88) अवैध धान को समक्ष गवाहन के जप्त कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया।

इसी प्रकार विगत एक माह, 20 दिवस से लगातार विशेष अभियान चलाकर थाना देवभोग एवं थाना अमलीदर के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते अलग-अलग कुल 48 प्रकरणों में 5160 कट्टा 2264.3 कि्ंवटल अवैध परिवहन एवं बिक्री करते हुए पकड़ा गया। धान के परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर किसी भी प्रकार का कागजात पेश नही करने पर अवैध धान परिवहन के संबंध में कार्यवाही कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। अवैध धान बिक्री एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।

जप्तधान – विगत एक माह, 20 दिवस में कुल 44 चार पहिया वाहनों में भरा हुआ अवैध धान एवं 04 प्रकरणों मे जप्त लावारिस धान के साथ कुल 5160 कट्टा धान कुल 2264.3 कि्ंवटल कुल कीमती 70 लाख 19 हजार 330 रूपये।

दिनांक 29/12/2025 की कार्यवाही में जप्त वाहन-

01) 407 मेटाडोर वाहन क्रमांक सीजी.05-डी- 0994 (100 कट्टा)

02) बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक ओ.डी-26-1521 (60 कट्टा)

03) बिना नम्बर प्लेट वाली बोलेरो पीकअप वाहन (48 कट्टा)

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!