देश/राष्ट्रीय

मौसम अपडेट : कमजाेेर पड़ा चक्रवाती तूफान यास, बढ़ेगा तापमान….

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल 🔔 आइकन को दबाये

बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान यास उड़ीसा से उत्तर, उत्तर- पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के साथ ही कमजाेर पड़ते हुए अवदाब के क्षेत्र में तब्दील हाे रहा है। इस तूफान का मध्यप्रदेश में विशेष असर देखने में नहीं आया। हालांकि इसके प्रभाव से गुरूवार काे मध्य प्रदेश के पूर्वी इलाके में स्थित शहडाेल, रीवा संभाग के जिलाें में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। उधर तूफान का प्रभाव नहीं पड़ने के कारण नौतपा के दूसरे दिन बुधवार काे राजधानी का अधिकतम तापमान मंगलवार के मुकाबले एक डिग्री बढ़ गया। प्रदेश के अन्य जिलाें में भी तापमान में बढ़ाेतरी दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक 43 डिग्रीसेल्सियस तापमान रायसेन में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक गुरूवार काे भी राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलाें में अधिकतम तापमान में बढ़ाेतरी हाेने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बुधवार काे राजधानी का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। जाे सामान्य रहा। साथ ही मंगलवार के अधिकतम तापमान (39.8 डिग्रीसे.) की तुलना में एक डिग्रीसे. अधिक रहा। नौतपा का समय हाेने के कारण राजधानी में सुबह से ही धूप के तेवर तीखे रहते हैं, लेकिन हवा में कुछ नमी आने के कारण दाेपहर के बाद आांशिक बादल छाने लगते हैं। इस वजह से अधिकतम तापमान में अपेक्षाकृत बढ़ाेतरी नहीं पा रही है। हालांकि गुरूवार काे अधिकतम तापमान में कुछ और बढ़ाेतरी हाेने की संभावना है।

अरब सागर से मिल रही है नमी

वर्तमान में हवा का रूख पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। हवाआें के साथ ही अरब सागर से कुछ नमी भी मिल रही है। इसके अतिरिक्त मराठवाड़ा से कर्नाटक तक एक ट्रफ भी बना हुआ है। इस वजह से इंदौर संभाग और उसके आसपास के जिलाें में बौछारें पड़ने की संभावना भी बनी हुई है। 28 मई तक तापमान में बढ़ाेतरी का सिलसिला बना रहेगा। इसके बाद बादल छाने और गरज-चमक की स्थिति बनने की भी संभावना है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल 🔔 आइकन को दबाये

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!