छत्तीसगढ़मौसम समाचार

बिलासपुर में कब पहुंचेगा मानसून, मौसम विभाग जुटा रहा आंकडे, 36 डिग्री पहुंचा बिलासपुर में पारा, गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल 🔔 आइकन को दबाये

बिलासपुर संभाग में इस साल मानसून कब पहुंचेगा। क्या स्थिति निर्मित होगी। इस पर मौसम विभाग ने आंकडे जुटाना प्रारंभ कर दिया है। 15 से 21 जून के बीच मानसून आ सकता है। फिलहाल मौसम विभाग ने इस पर अभी कोई अधिकृत दिशा निर्देश जारी नहीं किया है। पिछले वर्ष 12 जून को मानसून आ गया था। बंगाल की खाड़ी में होने वाली हलचल पर मौसम विभाग पैनी नजर रखे हुए है।

बिलासपुर संभाग में मानसून की स्थिति को लेकर विस्तृत विश्लेषण किया जा रहा है। जिसके बाद पता चलेगा कि यहां कि किसानों के लिए बारिश कितना फायदेमंद होगा। दरअसल माना जाता है कि मानसून 15 जून को रायपुर और 21 जून को सरगुजा संभाग में पहुंचा था। ऐसे स्थिति में बिलासपुर में इस बीच मानसून दस्तक देता है। हालांकी पिछले साल ऐसा नहीं हुआ था 11 जून को मानसून जगदलपुर पहुंच गया था। ठीक दूसरे दिन पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो गया था।

फिलहाल एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण बिहार के ऊपर 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक स्थित है। प्रदेश के उत्तरी भाग में अरब सागर से नमी व दक्षिण छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है इसलिए प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है। विभाग ने एक पुर्वानुमान भी जारी किया है जिसमें आठ जून तक बारिश की संभावना जताई गई है।

36 डिग्री पहुंचा बिलासपुर में पारा

आसमान में बादल और 48 घंटे पूर्व हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जबकि एक दिन पूर्व 39.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 सेल्सियस ह। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मुताबिक हवा का पांच जून को गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। प्रदेश में एक-दो स्थानों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने व वज्रपात के भी आसार हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना

11 जून के आसपास बंगाल की उत्तरी खाड़ी और आसपास के इलाकों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून के ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में 12 और 13 जून को आगे बढ़ने की संभावना है। रायपुर में मानसून उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए समय पर पहुंच सकता है। सामान्य तिथी 15 जून है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल 🔔 आइकन को दबाये

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!