छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : सम्पूर्ण भारत का 13 जून मौसम पूर्वानुमान, देश के कई हिस्‍सों में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल….

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल 🔔 आइकन को दबाये

बंगाल की उत्तरी खाड़ी और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल और उड़ीसा तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। अगले 24 घंटों के दौरान है या और सशक्त हो सकता है। यह उड़ीसा को पार करते हुए मध्य भारत की ओर आगे बढ़ सकता है।

गुजरात, मध्य प्रदेश और पूरे छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। अगले 24 घंटों में बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागो में मानसून पहुंच सकता है।

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब के ऊपर है और दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा पंजाब पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से होते हुए उत्तर प्रदेश और झारखंड होते हुए बंगाल की उत्तरी खाड़ी तक फैली हुई है।

एक ट्रफ रेखा महाराष्ट्र तट से उत्तरी केरल तट तक फैली हुई है।

पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तरी कोंकण और गोवा और दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश तथा एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश हुई।

पूर्वोत्तर भारत, झारखंड के कुछ हिस्सों, उत्तर पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश हुई।

पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी, धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई।

लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, दक्षिण गुजरात, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

तमिलनाडु और रायलसीमा में हल्की बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ के कुछ हिस्सों और कोंकण और गोवा में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, दक्षिण गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

तमिलनाडु, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश हो सकती है।

पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
उत्‍तर भारत में जल्द मानसूनी बारिश के कारण भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिमी मानसून के 14-15 जून तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत उत्‍तर भारत के अधिकांश इलाकों में पहुंचने की संभावना है। मानसून बंगाल की खाड़ी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के बाकी इलाकों में आगे बढ़ चुका है। अगले 24 घंटे में यह उत्‍तर प्रदेश और मध्‍य प्रदेश को कवर करेगा। मौसम विभाग ने मुंबई में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है और इस बारे में रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक बंगाल की उत्तरी खाड़ी और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल और उड़ीसा तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके और मजबूत होने की संभावना है। यह उड़ीसा को पार करते हुए मध्य भारत की ओर आगे बढ़ सकता है। इससे दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

मौसम विभाग ने उत्‍तराखंड के पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चंपावत जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक मॉनसून 15 से 20 जून के बीच उत्तराखंड पहुंच सकता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।

मौसम विभाग ने एकबार फि‍र मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग की ओर से शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट और रविवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इससे पहले मुंबई और ठाणे जिलों में कुछ जगहों पर भारी से बेहद ज्‍यादा भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया था। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल 🔔 आइकन को दबाये

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!