छत्तीसगढ़

महासमुंद 2 करोड़ रुपए का गांजा जब्त, पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, ओडिशा से गांजा की तस्करी, 2 आरोपी गिरफ्तार..

महासमुंद जिले की पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ 1 लाख रुपए का गांजा जब्त किया है। इस मामले में ओडिशा निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ 20बी NDPS Act के तहत कार्रवाई की गई है। जिले के सिंघोड़ा थाना की पुलिस ने ओडिशा से सरायपाली रास्ते में यह कार्रवाई की है।

दीपावली त्यौहार को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों कोे विस्फोटक सामग्री, नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर से सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में राजकीय एवं राष्ट्रीय राज्य मार्गों पर बल तैनात कर विस्फोटक सामग्री, नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध गांजा परिवहन करने वालों पर नजर रखी हुई थी कि 2 नवंबर को सूचना मिली कि सीमावर्ती जिले बरगढ़, ओडिशा की ओर से सिंघोडा/सरायपाली के रास्ते गांजा का परिवहन किया जा रहा है।

इसके बाद थाना सिंघोडा की टीम तत्काल राष्ट्रीय राज्य मार्ग 53 के नाकेबंदी कर वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक वाहन टाटा 1109 ई क्रमांक CG 17 H 2027 तेजरफ्तार से ओडिशा से आ रही थी। जिसे रेहतीखोल बार्डर के पास रोका गया। वाहन में दो व्यक्ति 01. अशोक कुमार देहुरी पिता प्रसन्न कुमार देहुरी उम्र 26 वर्ष सा. जगन्नाथ प्रसाद थाना नाकटीदेउल जिला सम्बलपुर, ओडिशा 02. अशोक कुमार साहू पिता अनिरूट्ट साहू उम्र 27 वर्ष सा. जगन्नाथ प्रसाद थाना नाकटीदेउल जिला सम्बलपुर, ओडिशा सवार थे। उनसे पूछताछ करने पर ओडिशा का होना और सम्बलपुर ओडिशा से अमरकंटक, मध्यप्रदेश को जाना बताया।

ओड़िशा से किस कार्य से मध्यप्रदेश जाने के संबंध में पूछताछ किया गया तो गोलमोल जवाब देने लगे। थाना की टीम को शक हुआ और वाहन की तलाशी ली तो वाहन में नारियल की बोरियां दिखाई दी नारियल की बोरियों को उठाकर देखा गया तो उसके नीचे बोरियों में भरा हुआ प्लास्टिक बोरी के अन्दर भूरे रंग का टेप लगा हुआ पैकेट दिखाई दिया, जिसे बाहर निकालने पर 33 बोरियों में गांजा भरा हुआ मिला। अवैध गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर मध्य प्रदेश ले जाना बताया।

आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 990 पैकेट में कुल 10 क्विंटल 05 किलो ग्राम गांजा जप्त कर उनके खिलाफ 20बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही की जा रही है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली श्री विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी सिघोंडा उनि0 चन्द्रकान्त साहू, सउनि0 सनातन बेहरा आर0 शोभाराम वर्मा, सरोज बारिक, श्रीकान्त भोई, चितरंजन प्रधान, रमाकान्त त्रिपाठी, जैकी प्रधान, शुशांत बेहरा, आलोक शर्मा के द्वारा की गई है।

ये हैं आरोपी
अशोक कुमार देहुरी पिता प्रसन्न कुमार देहुरी उम्र 26 वर्ष सा. जगन्नाथ प्रसाद थाना
नाकटीदेउल जिला सम्बलपुर, ओडिशा।
अशोक कुमार साहू पिता अनिरूट्ट साहू उम्र 27 वर्ष सा. जगन्नाथ प्रसाद थाना
नाकटीदेउल जिला सम्बलपुर, ओडिशा।
जब्त सामान
10 क्विंटल 05 किलो ग्राम गांजा कीमती 2,01,00,000 रूपयें।
टाटा 1109 E क्रमांक CG 17 H 2027 कीमती 5,00,000 रूपयें।
मोबाईल 02 नग कीमती 9000 रूपयें।
नगदी 4700 रूपयें
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल 🔔 आइकन को दबाये

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!