छत्तीसगढ़

बिलासपुर : आपरेशन ’’सायबर 2020’’ को मिली सफलता, झारखंड देवधर एवं जामताडा में चला पुलिस का आपरेशन, ए.टी.एम., बैंक खाते, मोबाईल के साथ 01 आरेापी गिरफ्तार..

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

बिलासपुर :- प्रार्थिया डाॅ. बीना सिंह पति तिर्थेश्वर सिंह उम्र 48 वर्ष साकिन नर्मदा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर थाना उपस्थित आकर दिनांक 15.09.2018 को प्रथम सूचना पत्र दर्ज करायी कि दिनांक घटना 13.09.2018 को अज्ञात मोबाईल धारक के द्वारा प्रार्थिाया बीना सिंह के मोबाईल नं. पर फोन किया कि हेड आॅफिस बडौदा का मैनेजर बोल रहा हूं बैंक आॅफ बडौदा का वेरिफिकेशन चल रहा है मुझे अपना एटीएम नं. बताये। एटीएम नं. बताने के बाद ओटीपी नंबर पुछा जिससे प्रार्थिया द्वारा बता दिया गया शक होने पर तुरंत बैंक आॅफ बडौदा शाखा बिरकोना जाकर पता कि तो प्राथ्रिया के खाता से 87996 रू. दिनांक 13.09.2018 को आहरित कर ABIPBL, MPESA, CITRUSPAY, PAYTM से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रांसफर कर लिया गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान प्रशांत अग्रवाल के द्वारा बिलासपुर जिला में पूर्व में घटित अपराध में आरोपियो की गिरफ्तारी शत प्रतिशत सुनिश्चित करने हेतु सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया। इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेंश कश्यप एवं अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामणी संजय धु्रव बिलासपुर के द्वारा पुलिस कप्तान के निर्देश पर नोडल अधिकारी साईबर सेल श्री निमेश बरैया एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा निमिषा पाण्डेय को तत्काल आरोपियों के गिरफ्तारी के संदर्भ में संयुक्त कार्यवाही हेतु निदेर्शित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त दिशा निर्देश पर विभिन्न अपराधो के संदर्भ में एक विशेष संयुक्त टीम का गठन साईबर सेल प्रभारी निरीक्षक कलीम खान एवं थाना प्रभारी कोनी शीतल सिदार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। संयुक्त टीम साईबर सेल के उप निरीक्षक मनोज नायक के नेतृत्व में उप निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, सहा.उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अन्य स्टाफ के साथ रवाना किया गया। संयुक्त टीम के द्वारा रवाना होकर झारखंड के प्रमुख क्षेत्रो को चिन्हांकित कर वहीं के वेशभुषा को अपना कर लगातार रेकी कर आॅपरेशन ’’साईबर 2020’’ को अंजाम दिया। संयुक्त टीम के द्वारा लगातार 72 घंटे रेकी करने के बाद करमाटांड (जामताडा) में आरेापी को झारखंड पुलिस के साथ संयुक्त रूप से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। मामले के आरोपी शिबु कुमार मंडल पिता विनोद मंडल उम्र 18 वर्ष 04 माह साकिन ग्राम कुरवा पो. करमाटांड थाना करमाटांड जिला जामताडा (झारखंड) को पकडकर गवाहो के समक्ष कडाई से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया। आरोपी शिबु कुमार मंडल के द्वारा उक्त अपराध घटित करना स्वीकार किया गया है। आरोपी द्वारा विभिन्न सिम नंबर पर खुद को बैंक का बडा अधिकारी बताकर लोगो को झांसा देकर उनके बैंक खातो से उनका ए.टी.एम. कार्ड नंबर ओ.टी.पी. व अन्य गोपनीय जानकारी प्राप्त कर उसके पैसा आहरित कर लेता था। आरेापी के द्वारा ठगी के करने में प्रयुक्त 02 नग मोबाईल कीपैड एवं एण्ड्रायड मोबाईल को जप्त किया गया है। ठगी की गयी रकम को आरोपी द्वारा शराब खोरी, घुमने फिरने एवं अन्य फिजुल खर्ची में खर्च करना बताया।

कार्यवाही टीमः- उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी, उप निरीक्षक मनोज नायक, उप निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, सउनि शैलेन्द्र सिंह, प्र.आर., शोभित, आर. दीपक उपाध्याय, आर. मुकेश, तरूण केशरवानी, गोविंद शर्मा, आशीष राठौर, दीपक यादव, एस.एल. वर्मा, अश्वनी पटेल एवं झारखंड पुलिस के विशेष सहयोग।

बिलासपुर पुलिस के द्वारा कुछ माह पूर्व ही साईबर अपराध के जानकारी के अभाव में एवं विभिन्न सोशल साईटस एवं ईवालेट दुरूपयोग से होने वाले अपराधो पर नियंत्रण हेतु साईबर जागरूकता अभियान ’’साईबर मितान’’ चलाया था बिलासपुर पुलिस सभी से अपील करती है कि फोन पर आये किसी भी काॅल पर अपने ए.टी.एम. एवं बैंक संबंधित डिटेल शेयर न करे। अपना ओ.टी.पी. किसी से शेयर न करे। कोई भी लिंक/क्यू आर कोड आने पर प्रतिक्रिया न दे। कोई भी अवांछित एप डाउन लोड न करे। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल 🔔 आइकन को दबाये

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!