छत्तीसगढ़

बालोद : थाना अर्जुन्दा क्षेत्र की 41 महिलाओं को, ज्यादा ब्याज का झांसा देकर, ठगी करने वाला गिरफ्तार..

बालोद :- थाना अर्जुन्दा में दिनांक 04.10.2020 को थाना सुपेला से मर्ग डायरी प्राप्त होने पर जॉच पर लिया गया। जॉच तस्दीक में यह पाया गया कि मृतिका सुनीता बाई साहू दिनांक 08.09.2019 को शाम 06:00 बजे अपने घर में जहर सेवन कर ली थी जिसका स्पर्श चिकित्सालय भिलाई में ईलाज चल रहा था। ईलाज के दौरान दिनांक 13.09.2020 को शाम 06:30 बजे मृत्यु हो गई।

मर्ग जॉच के दौरान मृतिका के परिजनों एवं महिला समूह के सदस्यों का कथन लिया गया। जॉच में यह तथ्य आया कि खोमू निषाद ग्राम कातरो थाना उतई जिला दुर्ग द्वारा वर्ष 2018 में मृतिका के माध्यम से ग्राम देवरी द, एवं भरदाकला की 40 से अधिक महिलाओं को ज्यादा ब्याज का झांसा दिया गया। महिलाओं का समूह बनाकर मृतिका श्रीमती सुनीता ग्राम देवरी द, थाना अर्जुन्दा को समूह का अध्यक्ष बनाया। इन महिलाएँ द्वारा समूह एवं स्वयं के नाम से विभिन्न बैंक एवं फाईनेंस संस्था से लोन लिया गया था। खोमु निषाद द्वारा लोन में लिए गये रकम को किस्त स्वयं पटाने तथा अधिक ब्याज का झांसा देकर अपने पास सम्पूर्ण रकम अपने पास रख लिया । लॉकडाउन के पहले तक किस्त पटाया उसके बाद किस्त पटाना बंद कर दिया । संबंधित बैंक और फाईनेंस संस्था में किस्त न पटने से, महिलाओं को नोटिस मिलने पर, इन्होंने मृतिका के माध्यम से खोमू निषाद से संपर्क किया। आरोपी खोमू निषाद द्वारा महिलाओं को रकम वापस नहीं किया।

मृतिका के माध्यम से खोमू निषाद द्वारा रूपये लिया गया था। मृतिका के ग्राम की महिलाओं को बैंक एवं फाईनेंस संस्थाओं से किस्त की रकम जमा नहीं होने का नोटिस मिलने पर तथा आरोपी द्वारा रूपये नहीं देने पर, मृतिका द्वारा आत्महत्या करना पाया गया। जिससे थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक 233/2020 धारा 306, 420 भादवि. दर्ज किया गया। आरोपी के फरार होने से पता तलाश किया जा रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में निरीक्षक कुमार गौरव साहू, आरक्षक सोहन साहू, कमलेश रावटे, चन्द्रकांत यादव तथा सायबर सेल के आरक्षक पूरन देवांगन, राहुल मनहरे के द्वारा आरोपी का पता तलाश किया गया और आरोपी खोमू निषाद को दिनांक 23.11.2020 को गिरफ्तार किया गया है। इसके सहयोगी आरोपी की पता तलाश की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल 🔔 आइकन को दबाये

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!