छत्तीसगढ़

कोरबा : हत्या के एक और आरोपी डेढ़ साल बाद गिरफ्तार… मुख्य आरोपी अभी भी है फरार…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल 🔔 आइकन को दबाये

कोरबा :- कुसमुंडा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डेढ़ वर्ष पूर्व हुए इस दर्दनाक हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्व कर अब तक 8 लोगो को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया, कुछ आरोपी घटना के बाद से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे,फरार आरोपियों को पकड़ने पुलिस लगातार प्रयास करती रही।

जिसके अंतर्गत बीते माह राजेश साहू को उसके ससुराल अकलतरा से गिरफ्तार किया गया था,वही कल देर रात एक और मुख्य आरोपी राकेश साहू उर्फ पिंटू पिता स्व. श्याम लाल साहू उम्र 21 वर्ष आंनद नगर निवासी को रायगढ़ जिले के सूर्या कॉलोनी स्थित उसके मामा के यँहा से घेराबंदी कर पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि आरोपी 2 से 3 दिन पूर्व ही यँहा आया था और बेंगलोर जाने वाला था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल 🔔 आइकन को दबाये

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!